प्याज की महंगाई पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर बासमती चावल की तरह ही मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP-Minimum Export Price) तय कर दिया है. वो भी 800 डॉलर प्रति टन. यानी अब 66608 रुपये प्रति टन से कम कीमत पर अब प्याज का एक्सपोर्ट नहीं हो सकेगा. अगर किलो में बात करें तो 66.6 रुपये आएगा. इन दिनों देश की बड़ी मंडियों में लगभग इतना ही थोक दाम भी चल रहा है. सरकार ने 17 अगस्त को प्याज पर जो 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी उसे एमईपी लागू होने के बाद हटा दिया है. इसका मतलब यह है कि इतनी भारी भरकम एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने के बावजूद कई देश भारत से प्याज का आयात कर रहे थे. इसकी तस्दीक बड़े व्यापारी भी कर रहे हैं. ऐसे में यह समझने वाली बात है कि आखिर प्याज पर अब 800 डॉलर का एमईपी लगने के बाद इसका एक्सपोर्ट कितना महंगा हो गया है? हम कितना एक्सपोर्ट कर रहे थे और क्या इस कोशिश से दाम कम हो जाएगा?
Onion price, onion price today, Onion price hike, today onion rate, onion rate today, inflation, onion MEP, onion export, latest agriculture news, प्याज का दाम, प्याज की कीमत, आज प्याज का मंडी भाव, प्याज का थोक भाव कितना है, प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य कितना है, प्याज एक्सपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today