रेगिस्तानी बंजर जमीन पर मैककेन कंपनी के लिए आलू पैदा करने के बाद बाड़मेर के युवा किसान विक्रम ने एक और कमाल कर दिया है. अब वे अपने खेतों में तरबूज की खेती कर रहे हैं. खेती में इनोवेशन के लिए मशहूर हो चुके विक्रम ने तरबूज की तीन लाख बेल लगाई हैं. इस बार इन्होंने 60 बीघा में तरबूज बोये हैं. युवा किसान ने खेती में नवाचार के साथ-साथ तकनीक का भी सहारा लिया है. उन्होंने अपने खेतों के चारों तरफ सीसीटीवी लगवाए हैं, जिससे खेतों की रात में भी सुरक्षा हो रही है. उगाई गई फसल में अब फल आने लगे हैं. इस तरबूज की किस्म का नाम आइस बॉक्स है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today