यूपी की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज ब्लॉक के किसान रमेश वर्मा ने विदेशी सब्जियों की खेती करके अपने क्षेत्र के किसानों के सामने एक मिसाल पेश की है. उन्होंने यह साबित कर दिखाया है कि अगर हौसला हो तो थोड़े से खेत में भी बहुत कुछ किया जा सकता है. उनके पास केवल एक एकड़ से भी कम खेती है. लेकिन विदेशी सब्जियों की खेती के दम पर उनको हर साल 7 से 8 लाख का मुनाफा हो रहा है. आइये इस किसान से सुनते हैं कि विदेशी सब्जियों को उगाने का खयाल इनको कैसे आया. देखें किसान तक कि ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today