यूपी में पान और आम के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने दिए ये निर्देश

यूपी में पान और आम के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने दिए ये निर्देश

UP News: प्रदेश में आलू के संभावित अच्छे उत्पादन और शीतगृहों में भंडारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. योगी सरकार के मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को आलू के विपणन और भंडारण में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा राज्य के किसानों का एक भी आलू बिना भंडारण और विपणन के बाकी नहीं रहना चाहिए.

Advertisement
यूपी में पान और आम के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने दिए ये निर्देशरायबरेली में पान की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना

उत्तर प्रदेश में पान और आम का उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे. इसी क्रम में प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदेश में संचालित औद्यानिक विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं के निर्धारित भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए.

'पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना' को मिलेगी रफ्तार

बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन, ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ माइक्रो इरीगेशन, गंगा के तटवर्ती क्षेत्रों में औद्यानिक विकास योजना, बुंदेलखंड एवं विंध्य क्षेत्र में औद्यानिक विकास योजना, फलपट्टी विकास योजना, पान उत्पादन प्रोत्साहन योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कृषकों के लिए औद्यानिक विकास योजना तथा राजकीय पौधशालाओं में पौध उत्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई. मंत्री दिनेश सिंह ने उच्च गुणवत्ता की रोपण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए स्थापित हाईटेक नर्सरी का पूर्ण क्षमता के साथ सफल संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

रायबरेली में पान की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना

मंत्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में पान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जनपद रायबरेली में पान की प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए. इसके साथ ही आम उत्पादन को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं तथा आगामी सीजन में अधिक से अधिक मैंगो बैग आवंटित किए जाएं.

प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह
प्रदेश के उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह

उन्होंने रूफ टॉप गार्डेनिंग योजना के प्रभावी संचालन पर जोर देते हुए कहा कि चयनित जनपदों में विपणन केंद्र स्थापित कर आवश्यक उपकरण और सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि शहरी क्षेत्रों में भी बागवानी को बढ़ावा मिल सके. इसके अलावा प्रदेश के राजमार्गों के किनारे पौधारोपण का कार्य उद्यान विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर किए जाने के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए.

किसानों को आलू के भंडारण में नहीं होगी कोई दिक्कत

वहीं बैठक में प्रदेश में आलू के संभावित अच्छे उत्पादन और शीतगृहों में भंडारण की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. योगी सरकार के मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को आलू के विपणन और भंडारण में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा राज्य के किसानों का एक भी आलू बिना भंडारण और विपणन के बाकी नहीं रहना चाहिए.

किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारी

उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश स्तर पर आलू नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से आलू की खुदाई, भंडारण और बाजार भाव की निगरानी की जाएगी. वहीं किसान किसी भी समस्या के समाधान के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0522-4235733 पर संपर्क कर सकते हैं.

बैठक में अधिकारियों को औद्यानिक विकास योजनाओं का सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक किसान इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

ये भी पढ़ें-

आम की बागवानी: आम के बौर को झड़ने से कैसे बचाएं? आसान उपाय से बढ़ेगी पैदावार

2 करोड़ की सैलरी छोड़कर IIT के पूर्व छात्र ने की बड़ी पहल, यूपी बनेगा देश का बेस्ट गोसंरक्षण मॉडल, जानें प्लान

POST A COMMENT