राजस्थान में चुनाव प्रचार जोरो पर है. इस दौरान किसान तक का इलेक्शन कारवां जारी है. इसी यात्रा में आज हमारा अगला पड़ाव आया है अलवर की प्रसिद्ध झील सिलीसेढ़ में. ये झील 12 महीने पर्यटकों से गुलज़ार रहती है. लेकिन बारिश के बाद झील के कैचमेंट एरिया में पानी भरने पर यहां निषाद बिरादरी के लोग सिंघाड़े की खेती करते हैं. इन्हीं के बीच पहुंचा है किसान तक. हमने उनसे इस काम में आ रही परेशानियों और उनके काम के तरीके को समझा. ये लोग पूरे परिवार के साथ अगले एक-दो महीने के लिए झील किनारे झुग्गी बनाकर ही रहते हैं. राजस्थान में सिंघाड़ा उगाने वाले लोगों का कहना है कि हमारे लिए किसी तरह की सरकारी सब्सिडी नहीं है. ना ही सरकार हमें किसान मानती है. ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है. देखिए ये वीडियो.
Rajasthan Assembly Elections, Water chestnut crop, Farmers, Subsidy, Silisedh Lake, Government of Rajasthan, राजस्थान विधानसभा चुनाव, सिंघाड़े की फसल, किसान, सब्सिडी, सिलीसेढ़ झील, राजस्थान सरकार
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today