गर्मियों में बकरियों में कई तरह की बीमारियां (Goat Disease) देखने को मिलती हैं. प्लेग (plague) और चेचक बकरियों समेत उसके बच्चों के लिए बहुत ही खतरनाक बीमारी है. यही वो बीमारी हैं जो बकरियों में मृत्युरदर को बढ़ाती है. अगर जरा सी भी लापरवाही हो जाए तो बीमारी के तीन-चार दिन बाद ही बकरी की मौत हो जाती है. लेकिन अगर लक्षणों को पहचानते हुए कुछ जरूरी उपाय कर लिए जाएं तो बकरी और उसके बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है. बकरी पालन में मृत्युदर ही है जिसे कंट्रोल कर लिया जाए तो इस व्यवसाय में बड़ा मुनाफा होने से कोई नहीं रोक सकता है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today