Advertisement
अरब तक पसंद की जाती हैं बरबरी बकरियां, आखिर क्या है वजह, देखें वीडियो

अरब तक पसंद की जाती हैं बरबरी बकरियां, आखिर क्या है वजह, देखें वीडियो

Barbari Bakri: बकरियों से जुड़ी सारी जानकारियों को आप तक पहुंचाने के लिए किसान तक ने शुरू की है एक खास सीरीज. जिसका नाम है बिंदास बकरी (Bindas Bakri). बिंदास बकरी सीरीज में आज जानिए बरबरी बकरी के बारे में. एनीमल एक्सपर्ट की मानें तो गाय-भैंस हो या फिर भेड़-बकरी, ज्यादातर नस्ल के नाम उनके मूल इलाकों के नाम पर होते हैं. बरबरी नस्ल के बकरे-बकरी आज यूपी की खास पहचान बन चुके हैं. लेकिन ये यूपी की मूल नस्ल नहीं है. अफ्रीकी देश सोमालिया के बेरिया इलाके के नाम पर इस नस्ल का नाम बरबरी पड़ा है.