पशुओं के लिए भी हरा चारा बेहद जरूरी है. हरा चारा खिलाने से पशुओं में बहुत सारे मिनरल्स , प्रोटीन और खास विटामिन्स की कमी दूर होती है. हरे चारे से हमारा पशु तो हैल्दी होता ही है साथ में उससे होने वाला बच्चा भी स्वस्थ होता है. केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान यानी CIRG मथुरा के प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. अशोक कुमार ने किसान तक को बताया कि पशुओं को हरा चारा देने से पहले किन बातों का खयाल रखें. हरे चारे में शामिल विटामिन ए न सिर्फ बकरी के लिए जरूरी है बल्कि उसके होने वाले बच्चे में इसकी कमी हो जाए तो उसकी ग्रोथ रुक जाएगी, सिर बड़ा हो जाएगा और आंखों की परेशानी भी बढ़ जाएगी, लेकिन हरा चारा अगर ज्यादा हो जाए तो बकरी को डायरिया यानि दस्त हो जाते हैं और उसमे पोषण की कमी होने लगती है. देखें ये वीडियो.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today