Advertisement
सर्दी में बकरियों को जरूर लगवाएं ये दो टीके, नहीं हो सकता है ये नुकसान, देखें Video

सर्दी में बकरियों को जरूर लगवाएं ये दो टीके, नहीं हो सकता है ये नुकसान, देखें Video

सर्दी-गर्मी हो या बरसात, हर तरह के मौसम में बकरियों को खास देखभाल की जरूरत होती है. कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए कहीं बाड़े में खास रखरखाव किया जाता है तो टीके भी लगवाए जाते हैं. सर्दी के इस मौसम में भी बकरियों को दो खास तरह के टीके लगवाने होते हैं. अगर ऐसा नहीं किया गया तो बकरियों के बाड़े में बीमारी फैल सकती है. ये जानलेवा बीमारी होती है. ये कहना है केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के प्रिंसीपल साइंटिस्ट डॉ. अशोक कुमार का. उनका कहना है कि बकरियों को टीके लगवाने के साथ ही बकरियों के शेड में भी खास तरह के इंतजाम करने होंगे.