बकरी पालन में अगर रखरखाव का खास ख्याल रखा जाए तो फिर ये 100 फीसद मुनाफे का सौदा है. लेकिन जरूरी है कि बकरी शहर या गांव में जहां भी किया जा रहा है बकरी पालन पूरी तरह से केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (सीआईआरजी), मथुरा के बनाए नियमों के मुताबिक हो. सीआईआरजी साइंटीफिक तरीके से बकरी पालन करने की सलाह देता है. यहां तक की साइंटीफिक तरीके से बकरी पालन के दौरान बड़े बकरे-बकरी, छोटे बच्चे और हेल्दी, बीमार, गर्भवती बकरियों को अलग-अलग रखने की सलाह भी दी जाती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today