हिमाचल में 11 दिसंबर से बढ़ेगा दूध का खरीद मूल्य, डेयरी फार्मर्स को मिलेगा इतना दाम

हिमाचल में 11 दिसंबर से बढ़ेगा दूध का खरीद मूल्य, डेयरी फार्मर्स को मिलेगा इतना दाम

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि 11 दिसंबर से दूध का खरीद मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा. सरकार के चार साल पूरे होने पर दुग्ध उत्पादकों को यह तोहफा दिया जाएगा.

Advertisement
हिमाचल में 11 दिसंबर से बढ़ेगा दूध का खरीद मूल्य, डेयरी फार्मर्स को मिलेगा इतना दामसीएम ने दूध खरीदी का मूल्‍य बढ़ाने का ऐलान किया

हिमाचल प्रदेश में दुग्ध उत्पादकों को जल्द ही दूध का अधिक खरीद मूल्य मिलेगा. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कुल्लू जिले के बजौरा में आयोजित जनसभा में घोषणा की कि 11 दिसंबर से दूध का खरीद मूल्य 51 रुपये से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर दुग्ध उत्पादकों को यह तोहफा दिया जाएगा.

दूध के खरीद मूल्य में 10 रुपये की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने से पहले भाजपा शासन के दौरान दुग्ध उत्पादकों को 32 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध का मूल्य मिलता था. कांग्रेस सरकार ने इसे बढ़ाकर 51 रुपये प्रति लीटर किया था.

अब 11 दिसंबर से खरीद मूल्य 61 रुपये प्रति लीटर करने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से दुग्ध उत्पादन से जुड़े परिवारों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी.

'पीजी मेडिकल सीटों में बढ़ोतरी की'

मुख्यमंत्री ने पोस्ट ग्रेजुएट चिकित्सा शिक्षा को लेकर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पीजी मेडिकल की 320 सीटें हैं और कांग्रेस सरकार ने इन सीटों की संख्या बढ़ाई है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में भी काम कर रही है, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

भाजपा पर साधा निशाना

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा पांच गुटों में बंटी हुई है और पार्टी के नेता अलग-अलग नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात करते हैं. 

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के नेता दिल्ली में अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्रियों से नहीं मिल पाते और प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा पाते. 

उन्होंने कहा कि भाजपा को भविष्यवक्ता बनने के बजाय जनता के फैसले का इंतजार करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता ही तय करेगी कि प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी.

दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दो दिवसीय दौरे पर कुल्लू पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने भगवान रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. CM ने कहा कि जिले में 300 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए गए हैं.
वहीं, मुख्यमंत्री आज अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री कला केंद्र में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

POST A COMMENT