
उत्तर प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है. लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 20 जुलाई यानी सोमवार से तेज बारिश का अनुमान जताया है. वहीं, पूरे प्रदेश में बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 21 जुलाई के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मॉनसून और अधिक सक्रिय होगा. इस दौरान अधिकांश शहरों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे पूरे प्रदेश में बारिष की गतिविधियों में और तेजी आएगी. उन्होंने बताया कि अगले 4-5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है.
इस दौरान अधिकतम तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई हैं. वहीं, लखनऊ में आज सुबह से बारिश हो रही है, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा. बता दें कि रविवार से ही प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का दौर जारी है.
मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, पीलीभीत, सीतापुर, बहराइच, बस्ती, आजमगढ़, गोंडा, जौनपुर, चंदौली,कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, इटावा, फिरोजाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान मौसम विभाग ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
महराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आस पास के क्षेत्र जिलों में है अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. जबकि गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, ललितपुर व आस पास के क्षेत्र इन जिलों में है भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी हुआ है.वहीं, 21–25 जुलाई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने संभावना है.
ये भी पढ़ें-
20 जुलाई से मौसम का बड़ा यू-टर्न! इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी