पंजाब और हरियाणा में शनिवार को ठंड के मौसम में कोई कमी नहीं आई और हिसार सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है. अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5, 8.6, 5.8, 9.4 और 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 5.8 और 6.1 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था. पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 5.8, 6, 5.5 और 5.8 डिग्री तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ.
ये भी पढ़ें- Onion Price: सोलापुर और राहुरी में 1 रुपये किलो हुआ प्याज, मनमाड में किसानों को मिल रहा 2 रुपये का भाव
वहीं, शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति रही थी. न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम है. पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. अमृतसर में तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.8 और 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसी तरह पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में क्रमश: 4.7, 5 और 3 डिग्री तापमान के साथ ठंड का अनुभव हुआ. पड़ोसी राज्य हरियाणा में, अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7, 8.5, 6.2, 8.1 और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.