अलीगढ़ (Aligarh) के खैर में रिटायर्ड फौजी हरवीर सिंह अब प्रगतिशील किसान बन चुके हैं. उनका उद्देश्य देश सेवा रहा है. पहले वह सरहद पर रहकर देशसेवा करते थे और अब खेतों में रहकर देशसेवा कर रहे हैं. कहते हैं, 'देश की जनता को अच्छा अन्न, फल, सब्जी उपलब्ध कराना भी देशसेवा ही है इसलिए आर्मी से रिटायर होकर यही कर रहा हूं. वह अपने खेतों में केले और सब्जियों की खेती खास अंदाज में कर रहे हैं. यही वजह है कि आसपास के लोगों के लिए भी उनकी खेती का यह मॉडल एक मिसाल बन चुका है. आप भी देखिए ये रिपोर्ट