उत्तर प्रदेश के बड़ागांव में बीते कुछ वर्षों से सेना से रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र त्यागी श्रीदेश जैविक फॉर्म जैविक खेती कर रहे हैं. इस फार्म पर वह सब्जियों की खेती,फलों के बागवानी और मोटी फसलें भी कर रहे हैं. अपने इस फार्म पर उन्होंने खेती-किसानी की आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया है जिसमें उन्होंने ड्रिप सिंचाई का सहारा लिया. इस तकनीक से पानी की बचत और सदुपयोग होता है और फसल को जितने पानी की आवश्यकता होती है उस मात्रा में पर्याप्त पानी उसे मिलता है. किसान तक की टीम ने श्रीदेश जैविक फॉर्म पर सेना से रिटायर्ड कर्नल नरेंद्र त्यागी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि इस जैविक खेती का आइडिया उनको कैसे आया. देखें वीडियो.