Zero Budget Farming: रायबरेली के मियांपुर के किसान जग्गी प्रसाद सिंह ने प्राकृतिक विधि (Organic Farming) से जीवामृत और घन जीवामृत का प्रयोग करके गेहूं की देसी प्रजाति बंसी की खेती की है. उन्होंने इस खेती के लिए पराली का भी बेहतर इस्तेमाल किया है. पराली के माध्यम से बीजों का अच्छा अंकुरण हो और मल्चिंग तरीके से ठंड से फसल को बचाने के लिए भी उपयोग किया है. उनकी ये तकनीक की सराहना उत्तर प्रदेश का कृषि विभाग भी कर रहा है. जग्गी प्रसाद सिंह को अब तक दो दर्जन से ज्यादा पुरस्कार मिल चुके हैं. देखिए ये वीडियो