उत्तर प्रदेश (uttar Pradesh) के लखनऊ (lucknow) के रहने वाले पंकज मिश्रा (pankaj mishra) ने अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर (software engineer) की नौकरी छोड़कर किसानी की तरफ रूख किया. उन्होने 2016 में काम धेनु योजना के तहत देसी गायों के माध्यम से डेरी खोली और आज इस डेरी के क्षेत्र में उन्होने एक सक्सेस मॉडल पेश किया है. पंकज मिश्रा के पास आज कुल 75 देसी नस्ल की गाय हैं जिनके माध्यम से हर दिन 600 लीटर दूध पैदा हो रहा है. वह पूरी तरीके से ऑर्गेनिक दूध पैदा कर रहे हैं. डेरी के इस मॉडल से प्रति महीने 18 से 20 लाख रुपए की आमदनी हो रही है जिसमें उन्हें 25 फ़ीसदी तक मुनाफा हो रहा है. आप खुद ही सुनिए उनके सक्सेज की कहानी.