हरियाणा में झज्जर जिले की तहसील बहादुरगढ़ के गांव खरमाना में युवा किसान देसी गायों के फार्म (Desi Cow Gaushala) का संचालन कर रहे हैं. इसके साथ ही दीपक सांगवान अपने गांव के पास मिठाइयों की दुकान का संचालन कर रहे हैं. इस दुकान का नाम है गौशाला स्वीट्स (Gaushala Sweets Shop) और इस दुकान की ये खास बात है कि यहां बनने वाली मिठाईयों को देसी गाय के दूध और घी से ही तैयार किया जाता है. यहां कि मिठाइयां 320 रुपये से लेकर 1000 रुपये की बिकती हैं. देखिए किसान तक (Kisan Tak) संवाददाता अंकित शर्मा (Ankit Sharma) की रिपोर्ट.