
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से कल 27 दिसंबर को बातचीत करेंगे. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान करीब 40 दिन में लाभार्थियों के 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. जबकि, 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया है. इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के नामांकन कराए गए हैं. ऐसे में इन लाभार्थियों से पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करेंगे. कार्यक्रम में देशभर से हजारों लाभार्थी शामिल होंगे.
प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से 27 दिसंबर को बातचीत करेंगे. इस कार्यक्रम में देश भर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 दिसंबर 2023 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से चर्चा करेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनों को भी संबोधित करेंगे.कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे.
15 नवंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत के बाद से प्रधानमंत्री ने पूरे देश में यात्रा के लाभार्थियों के साथ नियमित रूप से बातचीत की है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन बार 30 नवंबर, 9 दिसंबर और 16 दिसंबर को वह बातचीत कर चुके हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया वाराणसी यात्रा के दौरान लगातार दो दिन 17-18 दिसंबर को भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से आमने-सामने की बातचीत की थी.
विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे. विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 1 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं. जबकि, उज्ज्वला योजना के तहत 3 लाख से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए हैं. इसके अलावा पीएम किसान योजना समेत कई अन्य योजनाओं से भी पात्रों को जोड़ा गया है.
ये भी पढ़ें -