
किसान या नौकरीपेशा या रिटायर हो चुके वरिष्ठ नागरिक ऐसी स्कीम्स में पैसे निवेश करने की ओर आकर्षित होते हैं जहां गारंटी के साथ ज्यादा रिटर्न मिले और उनका पैसा सुरक्षित रहे. इसलिए ऐसे निवेशक बैंकों और डाकघर की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स में निवेश करते हैं. कुछ छोटे वित्त बैंक यानी स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को डिपॉजिट रकम पर 9% से अधिक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं. ध्यान रखें कि छोटे वित्त बैंकों को भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रेगुलेट करता है और इन बैंकों में 5 लाख रुपये तक जमा राशि इंश्योर्ड होती है. यहां हम आपको ऐसे 7 स्मॉल फाइनेंस बैंकों की एफडी टेन्योर बता रहे हैं जो 2 करोड़ रुपये से कम निवेश राशि पर 9% या उससे अधिक की ब्याज दर देने की पेशकश कर रहे हैं.
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 1001 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी के लिए 9.50% की ब्याज दर दे रहा है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार फिक्स्ड डिपॉजिट और रिकरिंग डिपॉजिट पर समय से पहले रकम निकासी की सुविधा है, लेकिन लागू ब्याज दर पर 1.00% का जुर्माना लगाया जाएगा.
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक दो से तीन साल के बीच मेच्योर होने वाली एफडी के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 9.10% ब्याज दर की पेशकश करता है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार समय से पहले जमा रकम निकासी की सुविधा है पर जुर्माना 1% लागू होगा.
इस छोटे वित्त बैंक में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें 9% तक जा सकती हैं. बैंक एफडी निवेशकों को समय से पहले निकासी की सुविधा दी जा रही है.
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल से तीन साल के बीच मेच्योर होने वाली एफडी के लिए 9.10% की ब्याज दर दे रहा है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार फिक्स्ड डिपॉजिट को बंद करने या रिन्यू या फिर आंशिक निकासी के लिए मामले में 1% का लागू जुर्माना लग सकता है.
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक 750 दिनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.21% की ब्याज दर दे रहा है.
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1095 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 9% की ब्याज दर देता है. बैंक की वेबसाइट के अनुसार डिपॉजिट रकम को समय से पहले निकाला जा सकता है पर निवेशक को लागू ब्याज दर पर 0.5% का जुर्माना लगाया जाएगा.
ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक दो साल से तीन साल से कम के बीच मेच्योर होने वाली एफडी पर 9% की ब्याज दर प्रदान करता है. टेन्योर पूरा होने से पहले एफडी बंद करने की सुविधा दी गई है.