CM योगी आदित्यनाथ बोले- त्योहारों पर UP में चीनी की कोई कमी नहीं, बस अफवाहों पर ध्यान न दें...

CM योगी आदित्यनाथ बोले- त्योहारों पर UP में चीनी की कोई कमी नहीं, बस अफवाहों पर ध्यान न दें...

Sugar Stock in UP: गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जिलों में चीनी मिलों से चीनी निकासी, बाजार में उपलब्धता, उसके एक्स-मिल खुदरा एवं थोक मूल्यों की सतत निगरानी करने का अनुरोध किया है. साथ ही, इसके लिए विशेष विभागीय टीमों का गठन कर भौतिक सत्यापन और प्रवर्तन की कार्रवाई सख्ती से करने को कहा गया है.

cm yogi on sugar stock उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ cm yogi on sugar stock उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Oct 15, 2026,
  • Updated Oct 15, 2026, 7:24 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर विभागीय अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. इसकी कहीं कोई कमी नहीं है, इसलिए प्रदेशवासी किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. वहीं, त्योहारों पर भी पर्याप्त चीनी उपलब्ध रहेगी.

गोदामों में 70.64 लाख क्विंटल चीनी उपलब्ध

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस के मुताबिक, राज्य के गोदामों में वर्तमान में 70.64 लाख क्विंटल चीनी का स्टॉक है. इसमें सहकारी चीनी के मिलों के पास 13.40 लाख क्विंटल, निगम की चीनी मिलों के पास 2.93 लाख क्विंटल तथा निजी क्षेत्र की चीनी मिलों के पास 54.3 लाख क्विंटल से अधिक चीनी है. इसके अतिरिक्त चीनी मिलों का संचालन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से प्रारंभ हो जाएगा, जिससे नवंबर में नए सत्र 2026-27 के अंतर्गत नई उत्पादित चीनी भी बहुत जल्द उपभोक्ताओं के लिए सुलभ हो जाएगी.

चीनी के स्टॉक का होगा भौतिक सत्यापन

मिनिस्ती एस ने बताया कि इससे पहले केंद्र सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव ने भी मंगलवार को उच्च स्तरीय समीक्षा कर चीनी मूल्यों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और देश भर में इसकी सुचारु उपलब्धता बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए थे. इसके बाद बुधवार को गन्ना आयुक्त ने क्षेत्रीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया चीनी के स्टॉक के भौतिक सत्यापन, मूल्य नियंत्रण सतत निगरानी, सत्यापन कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए.

सभी जिलाधिकारियों को जारी हुए निर्देश

गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर जिलों में चीनी मिलों से चीनी निकासी, बाजार में उपलब्धता, उसके एक्स-मिल खुदरा एवं थोक मूल्यों की सतत निगरानी करने का अनुरोध किया है. साथ ही, इसके लिए विशेष विभागीय टीमों का गठन कर भौतिक सत्यापन और प्रवर्तन की कार्रवाई सख्ती से करने को कहा गया है.

उपभोक्ताओं को नहीं होगी असुविधा

उन्होंने कहा कि शासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि केंद्र सरकार के सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन हो और त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में चीनी की उपलब्धता सुचारु रूप से बनी रहे, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.

ये भी पढ़ें-

महाराष्ट्र में सूखे से बर्बाद हुई फसल, 5,000 रुपये की मदद से कैसे मनेगी किसानों की दिवाली?

Sugar Issue: किसानों ने ठप्प किया चीनी-गन्ना, क्या त्यौहार पर महंगी होगी चीनी

MORE NEWS

Read more!