
मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बिजली सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है.मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की '5 रुपये नवीन घरेलू विद्युत कनेक्शन योजना' ग्रामीण परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है.दिसंबर 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत अब तक 83 हजार 936 ग्रामीण उपभोक्ताओं को मात्र 5 रुपये में स्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा चुका है.
कंपनी का कहना है कि योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक बिजली पहुंचाना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को न्यूनतम शुल्क पर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराना है. इसके तहत पात्र परिवारों को केवल 5 रुपये में नया घरेलू बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है.
इस योजना का मुख्य लक्ष्य है:
योजना का लाभ प्रदेश के हजारों गांवों तक पहुंच चुका है. कंपनी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भोपाल रीजन के 8 जिलों के 9,305 गांवों में रहने वाले 55 हजार 878 उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिला है. वहीं ग्वालियर रीजन के 8 जिलों के 7,284 गांवों में 28 हजार 58 ग्रामीण परिवारों को नया घरेलू बिजली कनेक्शन प्रदान किया गया है.
ग्रामीण उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और पारदर्शी बनाया गया है. इच्छुक उपभोक्ता सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे नए बिजली कनेक्शन के लिए पंजीयन करा सकते हैं.
योजना से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया या अन्य किसी जानकारी के लिए उपभोक्ता अपने निकटतम विद्युत वितरण केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा कंपनी के कॉल सेंटर नंबर 1912 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है.ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाने की दिशा में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और हजारों परिवारों के जीवन को रोशन कर रही है.