हरियाणा सरकार दे रही आलू के उन्नत बीज, घर बैठे ऑनलाइन करें बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

हरियाणा सरकार दे रही आलू के उन्नत बीज, घर बैठे ऑनलाइन करें बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए करनाल स्थित पोटैटो टेक्नोलॉजी सेंटर से आलू की उन्नत और रोग प्रतिरोधी किस्मों के प्रमाणित बीज उपलब्ध करा रही है. किसान बागवानी विभाग के पोर्टल पर घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. वायरस-मुक्त बीजों के उपयोग से उत्पादन बढ़ेगा और बेहतर क्वालिटी के कारण बाजार में अच्छे दाम मिलने की संभावना भी बढ़ेगी.

potato आलू किसानों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभpotato आलू किसानों तक समय पर पहुंचे योजनाओं का लाभ
क‍िसान तक
  • चंडीगढ़,
  • Sep 09, 2026,
  • Updated Sep 09, 2026, 2:20 PM IST

हरियाणा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आलू की उन्नत और रोग प्रतिरोधी किस्मों के क्वालिटी वाले बीज उपलब्ध करा रही है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार को बताया कि करनाल के शामगढ़ स्थित पोटैटो टेक्नोलॉजी सेंटर में किसानों के लिए उच्च उत्पादन देने वाली आलू की कई किस्मों के बीज और मिनीट्यूबर उपलब्ध हैं.

मंत्री ने कहा कि किसानों को कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी ख्याति, कुफरी चिपसोना और कुफरी फ्रायसोना जैसी उन्नत किस्मों के शुरुआती पीढ़ी (Early Generation) के बीज दिए जा रहे हैं. इन बीजों की खासियत यह है कि ये प्रमाणित (Certified) और वायरस-मुक्त (Virus-Free) हैं, जिससे प्रति एकड़ उत्पादन में बहुत अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है.

उन्होंने कहा कि बेहतर क्वालिटी वाली फसल तैयार होने से किसानों को बाजार में अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी शुद्ध आय में वृद्धि होगी.

कौन-कौन से बीज उपलब्ध हैं?

पोटैटो टेक्नोलॉजी सेंटर, करनाल में अलग-अलद श्रेणियों के बीज उपलब्ध हैं.

कुफरी पुखराज (Early Generation Year-3)
1,276 क्विंटल सीड साइज बीज
298.5 क्विंटल अंडर साइज बीज
157 क्विंटल ओवर साइज बीज
कुफरी मोहन (Early Generation Year-4)
255.5 क्विंटल सीड साइज बीज
9 क्विंटल अंडर साइज बीज
210 क्विंटल ओवर साइज बीज

अन्य किस्में (Early Generation Year-1)

कुफरी चिपसोना-1 का 1 क्विंटल अंडर साइज बीज
कुफरी ख्याति का 2.5 क्विंटल सीड साइज और 20.5 क्विंटल ओवर साइज बीज
कुफरी उदय का 0.5 क्विंटल ओवर साइज बीज
मिनीट्यूबर भी उपलब्ध

किसानों के लिए पर्याप्त संख्या में आलू के मिनीट्यूबर भी उपलब्ध हैं:

कुफरी उदय: 25,000 मिनीट्यूबर
कुफरी चिपसोना-1: 8,000 मिनीट्यूबर
कुफरी हिमालिनी: 11,000 मिनीट्यूबर
कुफरी फ्रायसोना: 75,000 मिनीट्यूबर

आलू के बीज के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन?

किसान घर बैठे हरियाणा बागवानी विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से बीजों की बुकिंग कर सकते हैं.

ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया

  • हरियाणा बागवानी विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
  • किसान पंजीकरण (Farmer Registration) या लॉगिन करें.
  • "Potato Seed Booking" या बीज बुकिंग विकल्प चुनें.
  • उपलब्ध किस्मों में से अपनी जरूरत के अनुसार बीज का चयन करें.
  • आवश्यक मात्रा दर्ज करें.
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करें.
  • आवेदन की रसीद और बुकिंग नंबर सुरक्षित रखें.

कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार समय रहते पोर्टल पर बीजों की बुकिंग सुनिश्चित करें, ताकि बुवाई के मौसम में उन्हें क्वालिटी वाले बीज आसानी से मिल सकें.

MORE NEWS

Read more!