राजस्थान की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र से शुरू हो गया है..16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होने से पहले जयपुर में रोचक नजारा देखने को मिला.. कोई विधायक ट्रैक्टर से तो कोई विधायक बाइक से शपथ लेने के लिए विधानसभा पहुंचा.. जानकारी के मुताबिक बीकानेर पश्चिम से भाजपा विधायक जेठानंद व्यास बाइक पर सवार होकर और बयाना से निर्दलीय विधायक रितु बनावत ट्रैक्टर चलाकर पहले दिन विधानसभा पहुंची.