PHOTOS: बागपत में जन्मा अनोखा बछड़ा, लोग बोले कुदरत का करिश्मा

फोटो गैलरी

PHOTOS: बागपत में जन्मा अनोखा बछड़ा, लोग बोले कुदरत का करिश्मा

animal husbandry
  • 1/7

यूपी में बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी कस्बे में देर रात एक अनोखे बछड़े ने जन्म लेकर सबको हैरान कर दिया. किसान जाहिद के यहां पैदा हुए इस विचित्र बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें हैं. जैसे ही गांव में इस बछड़े की खबर फैली, वहां लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

 

  • 2/7

गांव वाले इसे कुदरत का चमत्कार मानकर उसकी पूजा कर रहे हैं. यहां कुदरत का ऐसा करिश्मा देखने को मिला है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. जैसे ही गांव वालों को इस अनोखे बछड़े के जन्म की खबर लगी, वहां लोगों की भीड़ लग गई.
 

  • 3/7

लोग इसे भगवान का अवतार मानकर पैसा चढ़ा रहे हैं, माथा टेक रहे हैं और पूजा कर रहे हैं. कुछ ग्रामीण इसे कुदरत का चमत्कार बता रहे हैं. फिलहाल यह बछड़ा पूरे इलाके में कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना हुआ है. वहीं बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घंटों तक बछड़े के पास बैठकर उसकी तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं.
 

  • 4/7

बागपत के दो मुंह और तीन आंखों वाले इस अद्भुत बछड़े को कुछ ग्रामीण विसंगति बता रहे हैं तो कुछ इसे चमत्कार के रूप में देख रहे हैं. किसान बृजपाल का कहना है कि आज तक हमने ऐसा कोई जानवर नहीं देखा जिसके दो मुंह और तीन आंख हो. यह तो निश्चित ही भगवान का कोई संकेत है.

  • 5/7

घटना की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी टिकरी गांव पहुंची. डॉक्टरों की टीम ने बछड़े का परीक्षण किया और बताया कि यह जन्मजात बीमारी है, जिसमें भ्रूण के विकास के दौरान जेनेटिक गड़बड़ी हो जाती है. हालांकि डॉक्टरों ने यह भी कहा कि ऐसा केस लाखों में एक बार देखने को मिलता है.

  • 6/7

जिस किसान के घर इस बछड़े ने जन्म लिया है, वह किसान परिवार भी हैरान है. किसान जाहिद ने बताया कि जब गाय गर्भावस्था में थी तो वह बिल्कुल स्वस्थ थी. उसे किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई. लेकिन जब रात में इस करिश्माई बछड़े ने जन्म लिया तो सब हैरान रह गए. हम खुद भी नहीं समझ पाए कि आखिर ये कैसे हो गया.
 

  • 7/7

पूर्व में भी ऐसी घटनाएं देखी गई हैं जो कि जानवरों में आम होती है. इसे विज्ञान की भाषा में म्यूटेशन बोलते हैं. म्यूटेशन के चलते इस तरह के बच्चे पैदा होते हैं. हालांकि इसे रेयर केस में रखा जाता है. यही वजह है कि जब भी कहीं ऐसी घटना होती है, लोग उसे देखने के लिए टूट पड़ते हैं. (मनुदेव उपाध्याय की रिपोर्ट)  

Latest Photo