डॉ. सीएम यादव (Dr. CM Yadav) भीलवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र (Bhilwada kvk) में सीनियर साइंटिस्ट हैं. साथ ही यहां हेड भी हैं. किसान के पास किसान तक सीरीज के लिए हम भीलवाड़ा कृषि विज्ञान केन्द्र (Krishi Vigyan Kendra) भी पहुंचे. यहां किसान तक ने डॉ. यादव से कृषि, पशुपालन और केवीके भीलवाड़ा की ओर से किए जा रहे नवाचारों के बारे में विस्तार से जाना. पेश है उनके बातचीत. डॉ. यादव ने बताया कि केवीके भीलवाड़ा ने कुछ गांवों को गोद ले रखा है. इन गांवों के किसानों को वे खेती में होने वाले नवाचारों को लेकर जाते हैं. साथ ही खेती और पशुपालन के जरिए ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है. इसमें गोद लिए गांवों में प्रताप मुर्गी पालन, नस्ल सुधार, खेती में नवाचार, तकनीक और समय-समय पर केवीके भीलवाड़ा में ट्रेनिंग (Training in KVK Bhilwara) शामिल हैं. देखिए उनसे पूरी बातचीत.