IMD ने ओडिशा के 13 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, शीतलहर के साथ छाएगा घना कोहरा

IMD ने ओडिशा के 13 जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट, शीतलहर के साथ छाएगा घना कोहरा

सुंदरगढ़, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गंजम, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके अलावा कालाहांडी और कोरापुट में भी कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है.

waether newswaether news
क‍िसान तक
  • Bhuvneshwar,
  • Dec 22, 2023,
  • Updated Dec 22, 2023, 4:11 PM IST

देश के उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके अलावा पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कोहरा देखा जा रहा है. इस सबके बीच ओडिशा फिर से एक बार ठंड के जोर पकड़ने की चेतावनी जारी की गई हगै. आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान के ओडिशा में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई साथ ही बताया गया है कि राज्य में 16 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे जा सकता है. इसके अलावा राज्य के 13 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है. ठंड को लेकर आईएमडी ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

अपडेटेड रिपोर्ट मे कहा गया है कि सुंदरगढ़, क्योंझर, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, जाजपुर, नयागढ़, खुर्दा, पुरी, गंजम, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके अलावा कालाहांडी और कोरापुट में भी कोहरे का प्रकोप देखा जा सकता है. पीटीआई के मुताबिक मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि है कि कंधमाल जिले में जी उदयगिरि का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो ओडिशा में सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके अलावा  राज्य में 16 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ेंः Cold Wave: पंजाब, हरियाणा में सर्दी का सितम, 2.8 डिग्री पर पहुंचा लुधियाना का तापमान, पढ़ें इन शहरों का हाल

जी उदयगिरी में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

जी उदयगिरि के बाद सेमिलिगुडा में तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस, फुलबनी में 6, किरेई में 7.1, कोरापुट में 7.7, क्योंझर में 7.8, दरिंगबाड़ी में 8, अंगुल और भवानीपटना में 8.6, राउरकेला में 8.7, सुंदरगढ़ और नबरंगपुर में 9, सोनपुर में 9.3, झारसुगुड़ा में 9.4, रानीताल में 9.4 और चिपिलिमा में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.इसके अलावा जुड़वां शहरों भुवनेश्वर और कटक में क्रमश: 13.4 और 13.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. ठंड के कारण यहां इन इलाकों का जनजीवन प्रभावित हुआ है. ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. ॉ

ये भी पढ़ेंः असम के किसान ने बनाया देसी थ्रेसर, चावल को बिना तोड़े भूसी को अलग करती है ये मशीन

29.6 डिग्री रहा अधिकतम तापमान

ओडिशा मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से जारी किए गए एक सप्ताह के मौसम पुर्वानुमान के मुताबिक आने वाले एक सप्ताह तक मौसम सूखा ही रहेगा. हालांकि कई जगहों पर कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है. वहीं ओडिशा में सबसे अधिक तामपान 29.6 डिग्री सेल्सियस परलाखेमुंडी में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.6.0 डिग्री सेल्सियस ओडिशा के कंधमाल जिले के जी उदयगिरि में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, अंगुल, ढेंकनाल, कंधमाल, कालाहांडी, रायगढ़ा और कोरापुट में एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम, गजपति, सुंदरगढ़, क्योंझर, ढेंकनाल, कटक, कंधमाल, कालाहांडी, रायगढ़ा और कोरापुट में एक या दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है.

 

MORE NEWS

Read more!