भारत के कई हिस्सों में गर्मियों के शुरुआती संकेतों के बीच, रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मार्च की आधी रात से उत्तर भारत सहित कई राज्यों में मौसम के मिजाज में पूरी तरह से बदलाव आ गया. जहां दिल्ली-NCR में गरज और बिजली कड़कने के साथ हुई बारिश ने वहां के निवासियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है, वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए आंधी-तूफान और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है.
पटना: बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "हम सब एकजुट होकर वोट करेंगे और अपने पांचों उम्मीदवारों को जिताएंगे. हमारे पांचों उम्मीदवार भारी मतों से जीतेंगे. विपक्ष को डर है कि उनके लोग भाग जाएंगे इसलिए उनपर कब्जा करके रखे हैं..."
करीब तीन दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद आज सुबह एक बार फिर हिमाचल के मनाली और लाहौल के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. अटल टनल के आसपास के क्षेत्रों सहित सिस्सू, कोकसर, रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से ही बर्फ के फाहे गिरने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है.
असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव, पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव 23 और 29 मई को वोटिंग और सभी राज्यों में 4 मई को आएंगे नतीजे
गर्मी के मौसम में पानी से भरपूर फलों की मांग बढ़ जाती है और तरबूज सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. जामनगर की मंडियों में अब लाल के साथ-साथ पीले और केसरिया रंग के तरबूज भी बिकने लगे हैं. दिग्विजय प्लॉट इलाके के फल व्यापारी मुन्ना भाई भानुशाली ने थाईलैंड से बीज मंगवाकर सौराष्ट्र में ऑर्गेनिक तरीके से इन खास तरबूजों की खेती की है. बाजार में लाल तरबूज करीब 30 रुपये प्रति किलो, जबकि पीले और केसरिया तरबूज लगभग 50 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं. अलग रंग के तरबूज लोगों में खास आकर्षण पैदा कर रहे हैं.
लखीसराय जिले में पहली बार अफीम की अवैध खेती का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. हलसी थाना क्षेत्र के कोली गांव में अफीम की खेती की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही हलसी थाना पुलिस आनन-फानन में कोली गांव पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम प्रभाकर कुमार और एसडीपीओ शिवम कुमार भी मौके पर पहुंच गए. जांच के दौरान पता चला कि कोली गांव के ही शंकर महतो की जमीन पर करीब 2.50 कट्ठा जमीन में अफीम की फसल तैयार हो चुकी थी. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर ही पूरी फसल को काटकर नष्ट कर दिया.
हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए उर्वरक (fertiliser) खरीदने का एक नया तरीका अपनाया है. इसे “हरियाणा मॉडल” कहा जाता है. इसमें अब किसान सीधे अपनी फसल और खेत के हिसाब से उर्वरक खरीद सकते हैं. इस योजना में खरीदारी को डिजिटल तरीके से जोड़ा गया है. किसान, परिवार का सदस्य या खेती करने वाला व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्टर होकर पीओएस (PoS) मशीन से उर्वरक ले सकता है. सीधे खरीद पर बायोमेट्रिक (fingerprint) से पहचान होती है, और परिवार के सदस्य द्वारा खरीद पर एसएमएस के जरिए ओटीपी की पुष्टि होती है.
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link
नैनीताल मे आज रविवार की सुबह तेज गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है.
इधर मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम खराब रहने, वर्षा और अंधड़ चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने के लिए यलो अलर्ट और अन्य जिलों के अधिक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. उत्त्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश और ओले गिरने से प्रदेश में ठंड लौट आई है.
देहरादून के बाहरी क्षेत्रों में बारिश से ठंड बढ़ी है, सुबह से बादलों के साथ ठंडी हवा जारी है.
नैनीताल में रविवार सुबह तेज गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने पूरे दिन मौसम खराब रहने, बारिश और तेज अंधड़ चलने की संभावना जताते हुए कुछ जिलों के लिए येलो और अधिक बारिश की आशंका वाले इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
वहीं ऊधम सिंह नगर के कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई है, जिससे किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है.
दूसरी ओर पौड़ी में भी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश शुरू हो गई है और वहां भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है.
यहाँ बरही कस्बे में एक किसान सम्मेलन और कृषि उत्सव को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि सरकार ने हर गांव तक सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है कि किसानों को सिंचाई के लिए दिन के समय भी बिजली मिले.
केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को झारखंड के कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से अपील की कि वे रांची को देश की 'मिलेट कैपिटल' (बाजरा राजधानी) के रूप में विकसित करने के लिए आगे आएं. उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में इस पौष्टिक अनाज का उत्पादन और खपत लगातार बढ़ रही है.
रक्षा राज्य मंत्री सेठ ने झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ मिलकर, यहा. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में तीन दिवसीय 'एग्रोटेक किसान मेला' का उद्घाटन किया.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि वे राज्य के लिए चावल खरीद के लक्ष्य को 16 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 32 लाख मीट्रिक टन कर दें. इस साल, मेट्टूर बांध के समय पर खुलने, बेहतर कृषि प्रबंधन और मौसम के अनुकूल हालात की वजह से धान का उत्पादन ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया है. मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 36.63 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, और खरीद का काम औसतन 50,000 मीट्रिक टन प्रतिदिन की दर से जारी है. उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह तत्काल इस लक्ष्य को बढ़ाए और किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करे.
महाराष्ट्र के सतारा जिले के जौली तालुका में अचानक हुई तेज ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. राणेघर, करंदी और दरे गांवों में करीब एक घंटे तक ओले गिरने से खेतों में खड़ी गेहूं और ज्वार की फसलों को भारी नुकसान हुआ. कई जगह तैयार फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. जहां बच्चे बारिश और ओलों का आनंद लेते दिखे, वहीं किसान नुकसान देखकर परेशान नजर आए. किसानों ने प्रशासन से जल्द सर्वे कराने और मुआवजा देने की मांग की है ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके.
मार्च का महीना अभी आधा ही बीता है, लेकिन मौसम का मिजाज सबको चौंका रहा है. देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़ रही है और तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है और मैदानी क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना है. India Meteorological Department के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके कारण मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में लू चल रही है, जबकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. इससे लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है.
देश के कई हिस्सों में जहां गर्मी ने दस्तक देनी शुरू ही की थी, वहीं रविवार को मौसम ने अचानक रुख बदल लिया. India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक 15 मार्च की आधी रात के बाद उत्तर भारत सहित कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदला. दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ हुई बारिश ने लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत दी है. वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में तेज आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद- में पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ रहा था, लेकिन रात से बादलों की आवाजाही शुरू हो गई.