Agriculture News Live Update: हिंगोली में सलवा गांव के किसान ने कर्ज सें परेशान होकर खुदको जलाकर की आत्महत्या

क‍िसान तक Noida | Mar 12, 2026, 10:49 AM IST

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है.

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 12 से 14 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. वहीं 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने के संकेत हैं और गर्म हवाएं चलना शुरू हो सकती हैं. बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

Mar 12, 2026, 10:45 AM (5 घंटे में)

हिंगोली में सलवा गांव के किसान ने कर्ज सें परेशान होकर खुदको जलाकर की आत्महत्या

Posted by :- Sandeep kumar

हिंगोली जिले के सालवा गांव के एक किसान ने कर्ज के बोझ के तले खुद को जलाकर आत्महत्या की है..
मृतक किसान का नाम दत्तराव डिंगाबर माखने (उम्र 48)साल है..
महाराष्ट्र सरकार के 2लाख की कर्ज मुक्ति की घोषणा के बावजूद यह आत्महत्या सामने आने सें हर तरफ सें सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाएं जा रहे है.

Mar 12, 2026, 9:51 AM (4 घंटे में)

समुद्री रास्ते बंद, लौटे अंगूर के कंटेनर- नासिक के किसानों पर संकट गहराया

Posted by :- prachi

अमेरिका इज़राइल ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत के किसानों पर भी दिखाई देने लगा है. अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते विवाद के कारण समुद्री रास्तों पर परेशानी बढ़ गई है. इससे इंटरनेशनल शिपिंग और व्यापार प्रभावित हुआ है. इसका सीधा असर महाराष्ट्र के नासिक जिले के उन किसानों और एक्सपोर्टरों पर पड़ रहा है जो अंगूर और केले को विदेशों में भेजते हैं. कई कंटेनर जो जवाहरलाल नेहरू पोर्ट यानी JNPT से विदेशों के लिए निकले थे, अब वापस भारत लौट रहे हैं. इससे किसानों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

Mar 12, 2026, 8:56 AM (4 घंटे में)

फसल नुकसान और कर्ज का दबाव, किसान ने खेत में लगाई आग

Posted by :- prachi

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के सालवा गांव में 48 वर्षीय किसान दत्तराव डिंगाबर माखने ने कर्ज के बोझ से परेशान होकर खुद को जलाकर आत्महत्या कर ली. किसान पर बैंक, खाद-बीज दुकानदारों और साहूकार का मिलाकर तीन लाख रुपये से अधिक कर्ज था. लगातार फसल नुकसान के कारण वह कर्ज नहीं चुका पा रहे थे और मानसिक तनाव में थे. घटना के बाद कलमनूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सरकार द्वारा 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा के बावजूद यह घटना सामने आने से किसानों में नाराजगी है और वे पूरी कर्जमाफी की मांग कर रहे हैं.

Mar 12, 2026, 8:00 AM (3 घंटे में)

नई दिल्ली में 'महिला किसान अंतरराष्ट्रीय वर्ष' पर भव्य वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

Posted by :- prachi

भारत की राजधानी नई दिल्ली में 12 से 14 मार्च 2026 तक पूसा स्थित एनएएससी (NASC) कॉम्प्लेक्स के सुब्रमण्यम हॉल में 'ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन विमेन इन एग्री-फूड सिस्टम्स'–2026) का आयोजन किया जा रहा है.  यह सम्मेलन न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के कृषि क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाएगा. राष्ट्रपति महोदया की उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि भारत सरकार कृषि में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को कितनी गंभीरता से ले रही है. यह आयोजन संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित 'महिला किसान अंतरराष्ट्रीय वर्ष' (2026) के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य खेती-किसानी में महिलाओं के अदृश्य योगदान को पहचान दिलाना और उन्हें मुख्यधारा में लाना है.

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Link

Mar 12, 2026, 7:18 AM (2 घंटे में)

अगले 5 दिनों तक आधे देश में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी

Posted by :- prachi

देशभर में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर भारत में नया मौसमी तंत्र सक्रिय होगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान में बादल छाने, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. स्काईमेट के अनुसार ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, विदर्भ और बिहार में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है.