मटर की खेती में मुनाफा कमाने के लिए करें यह उपाय, देखें तस्वीरें

खबरें

मटर की खेती में मुनाफा कमाने के लिए करें यह उपाय, देखें तस्वीरें

मटर की खेती
  • 1/8

मटर की खेती की सबसे अच्छी खासियत यह होती है कि इससे  खेत की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है. मटर में राइजोबियम होते हैं जो जमीन के लिए फायदेमंद होते हैं. मटर की खेती रबी सीजन की शुरुआत में की जाती है. आम तौर पर अच्छी कीमत के लिए अगेती मटर की खेती करनी चाहिए. अगेती किस्मों के मटर की खेती अक्टूबर और नवंबर महीने में की जाती है. इससे अधिक उपज भी होती है.

  • 2/8

मटर की अच्छी किस्म की खेती करने के लिए यह देखना चाहिए की मटर की फली में दाने किस तरह से होंगे और फलियों की संख्या कितनी होगी. साथ ही इसके तैयार होने की अवधि पर भी ध्यान देना होता है. इसलिए किसान अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार खेती के लिए मटर की किस्म का चयन करें. अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं.
 

  • 3/8

मटर की बुवाई का सही समय अक्टूबर नवंबर में होता है. हालांकि जनवरी महीने तक किसान इसकी खेती करते हैं. इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी परफेक्ट मानी जाती है. इसकी खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6-7.5 के बीच होना चाहिए. इसकी खेती के लिए अम्लीय मिुट्टी बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं होती है. इसके बीजों के अंकुरण के लिए 22 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है.
 

  • 4/8

मटर की खेती के लिए खेत तैयार अच्छे से करें. इसके लिए दो से तीन बार अच्छे से खेत की जुताई करें. इसके अलावा जुताई के बाद खेत को पाटा चलाकर अच्छे से प्लेन करें. खेत में बड़े ढेले नहीं होने चाहिए साथ ही अच्छे अंकुरण के लिए खेत में नमी होना चाहिए. इसके पौधे के अच्छे विकास के लिए 10 से 18 डिग्री सेल्सियस का तापमान होना चाहिए.
 

  • 5/8

बुवाई के 25 घंटे पहले मटर के बीज पानी में भीगा कर रखना चाहिए.इसके बाद छाया में सूखाकर बीज की बुवाई करें. इसके बीज को दो ग्राम थीरम या तीन ग्राम मैंकोजेब से  बीजोपचार करें. इसकी बुवाई 30 सेमी की दूरी पर करें. इसके अलावा बीज की गहराई पांच से सात सेमी तक रखें. इसके अलावा मिट्टी की नमी पर भी ध्यान दें.
 

  • 6/8

अगेती किस्म के बीज की बुवाई के लिए प्रति हेक्टेयर 100 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है. मटर में खाद और उर्रवरक की बात करें बुवाई के वक्त 20 किलोग्राम यूरिया और 60 किलोग्राम फॉसफोरस प्रति हेक्टेयर की दर से डालें. इसके अलावा 120-125 किलोग्राम डीएपी प्रति हेक्टेयर का उपयोग करें. इसके अलावा जिन क्षेत्रों में पोटाशियम की कमी है उन क्षेत्रों में 20 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से डालें.
 

  • 7/8

मटर की खेती ठंड के मौसम में की जाती है. इस समय में शुरुआती दौर में मिट्टी की नमी और बारिश की स्थिति को देखते हुए एक या दो सिंचाई की आवश्यकता होती है. इसलिए पहली सिंचाई फूल आने के समय और दूसरी सिंचाई फलियां तैयार होने के वक्त करनी चाहिए. इसके अलाना जिन क्षेत्रों में गंधक की कमी है उन क्षेत्रों में खेत में बुवाई के वक्त गंधक का प्रयोग करना चाहिए.
 

  • 8/8

मटर की खेती में खरपतवार का नियंत्रण बेहद जरूरी होता है. इसलिए इसकी खेती में खरपतवार का नियत्रंण सही तरीके से करें. मटर की फसल सामान्यत 130-150 दिनों में पक जाती है. अगर हरा मटर बेचना चाहते हैं तब इसकी तुड़ाई पहले करें. नहीं तो इसे तोड़कर सूखाने के बाद फलियों से बीज को झाड़ दें. फिर साफ दानों को सूखाकर अच्छे से भंडारण करें.