प्याज के थोक दाम में बढ़ोतरी, 7400 रुपये प्रति क्विंटल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा रेट

प्याज के थोक दाम में बढ़ोतरी, 7400 रुपये प्रति क्विंटल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा रेट

लोगों को प्याज की महंगाई से जल्द राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्याज के थोक दाम में बढ़ोतरी जारी है. महाराष्ट्र के सोलापुर में प्याज के रेट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं. बात करें कीमत कि तो यह 7400 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई है.

प्याज का मंडी भावप्याज का मंडी भाव
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Nov 22, 2024,
  • Updated Nov 22, 2024, 11:25 AM IST

देश में महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक चीज सस्ती होती है तो दूसरी चीज महंगी हो जाती है. इस बीच लोगों को प्याज की महंगाई से जल्द राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है. वजह यह है कि प्याज के थोक दाम ने इसके सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में रिकॉर्ड कायम कर दिया है. फिलहाल प्याज की आवक कम होने की वजह से अधिकांश मंडियों में इसके भाव में तेजी देखी जा रही है. यहां तक कि सोलापुर मंडी में थोक दाम 7400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. वहीं बात की जाए खुदरा भाव की तो कई राज्यों में प्याज 60 से 70 रुपये किलो तक बिक रहा है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
सोलापुर50074002500
संगमनेर150062003850
जलगांव115036272387
कोल्हापुर100060002600
वाशी नई मुंबई300060004500
सांगली400060005000
सतारा200065004200
कामठी400050004500
पिंपरी220055003850
चांदवड172555564500
लासलगांव278154005001

अन्य राज्यों की मंडियों में प्याज का भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
खंडवा (मध्य प्रदेश)60036001200
मंदसौर (मध्य प्रदेश)90133822480
सैलाना (मध्य प्रदेश)110033851500
मनसा (मध्य प्रदेश)176032012700
बंगारपेट (कर्नाटक)350040003700
पोरबंदर (गुजरात)400045004250
सूरत (गुजरात)250062504375
भावनगर (गुजरात)55534201990
जामनगर (गुजरात)100040502625
भुज (गुजरात)500060005500

MORE NEWS

Read more!