Onion Price: बंपर आवक के बाद भी कम नहीं हुआ प्याज का दाम, किसानों को 7000 रुपये क्विंटल तक का मिला भाव

Onion Price: बंपर आवक के बाद भी कम नहीं हुआ प्याज का दाम, किसानों को 7000 रुपये क्विंटल तक का मिला भाव

महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों से थोक दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है. सोलापुर के मंडी में किसानों को प्याज का 7000 रुपये क्विंटल तक का भाव मिला हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.

प्याज का भावप्याज का भाव
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Nov 23, 2024,
  • Updated Nov 23, 2024, 1:07 PM IST

आम लोगों को प्याज की महंगाई से जल्द राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है. वजह यह है कि प्याज के थोक दाम में लगातार बढ़ोतरी जारी है. प्याज के सबसे बड़े उत्पादक राज्य महाराष्ट्र के सोलापुर में पिछले तीन दिनों से थोक भाव 7000 हजार से ऊपर बना हुआ है. फिलहाल प्याज का अधिक आवक होने के बाद भी देश के अधिकांश मंडियों में भाव में तेजी देखी जा रही है. आज के सबसे अधिक भाव कि बात करें तो सोलापुर के मंडी में थोक दाम 7000 रुपये प्रति क्विंटल है. इसके अलावा केड़गांव में भी थोक भाव 7000 रुपये है. वहीं, बात करें खुदरा भाव की तो कई राज्यों में प्याज के बढ़े हुए दाम से लोग परेशान है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं देश की अलग-अलग मंडियों में क्या है प्याज का भाव.

महाराष्ट्र की मंडियों में प्याज का भाव

अनाज मंडीप्याज का आवकन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
सोलापुर36001 (क्विंटल)50070002500
कोल्हापुर3450 (क्विंटल) 100065002600
अकोला670 (क्विंटल) 150040003000
राहुरी8342 (क्विंटल) 50062503375
खेड़-चाकन350 (क्विंटल) 300060004500
दौंड-केड़गांव379 (क्विंटल)150070004700
शिरुर1285 (क्विंटल)100063004000
राहाता1908 (क्विंटल)120061004750
अक्लुज255 (क्विंटल) 100065004500

अन्य राज्यों की मंडियों में प्याज का भाव

अनाज मंडीन्यूनतम कीमतअधिकतम कीमतमॉडल प्राइस
उज्जैन (मध्य प्रदेश)65040001000
अगर (मध्य प्रदेश)102540001025
शामगढ़ (मध्य प्रदेश) 293033003300
भरूच (गुजरात)200045003500
अहमदाबाद (गुजरात)150040003650
मेहसाणा (गुजरात)100051003750
मोरबी (गुजरात)100035002250
अजमेर (राजस्थान)250045003600
श्रीगंगानगर (राजस्थान)450049004700

MORE NEWS

Read more!