Potato Price: आलू के दाम में बड़ी गिरावट, यूपी-बंगाल की मंडियाें में मात्र इतना मिल रहा है भाव

Potato Price: आलू के दाम में बड़ी गिरावट, यूपी-बंगाल की मंडियाें में मात्र इतना मिल रहा है भाव

Potato Mandi Price: फरवरी में आलू के दामों में तेज गिरावट से किसानों की चिंता बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की मंडियों में बंपर फसल के अनुमान के चलते आवक लगातार बढ़ रही है. कई जगहों पर भाव लागत से नीचे चले गए हैं. जानिए किन मंडियों में कितना भाव और कहां सबसे ज्यादा आवक रही...

potato price downpotato price down
प्रतीक जैन
  • Noida,
  • Feb 18, 2026,
  • Updated Feb 18, 2026, 5:04 PM IST

फरवरी में आलू के दामों में तेज गिरावट का सिलसिला जारी है. खासकर देश के दो प्रमुख उत्पादक राज्यों उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में, जहां बंपर फसल के अनुमान ने बाजार में आपूर्ति को बढ़ा दिया है. एगमार्कनेट पोर्टल के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश की मंडियों में कुल आवक लगभग 1300 मीट्रिक टन रही, जबकि पश्चिम बंगाल में यह 1100 मीट्रिक टन के आसपास दर्ज की गई. इन राज्‍यों में ज्‍यादातर मंडियों में भाव काफी कम बने हुए हैं. कई जगहों पर किसानों को उत्पादन लागत निकालने में चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. जानिए दोनों राज्‍यों की मंडियों में आलू का ताजा भाव...

उत्‍तर प्रदेश की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
खैरागढ़ मंडी, आगरादेसी500600550
अतरौली मंडी, अलीगढ़कॉमन 500600550
धनौरा मंडी, अमरोहादेसी600600600
शहसवान मंडी, बदायूंकॉमन 800800800
आंवला मंडी, बरेलीकॉमन500500500
गुलावठी मंडी, बुलंदशहरदेसी110013001200
जसवंतनगर मंडी, इटावादेसी600800700
कमालगंज मंडी, फर्रुखाबादलोकल500500500
फतेहपुर मंडीदेसी600610600
हरदोई मंडीकुफरी मेघा800800800
शादाबाद मंडी, हाथरसकॉमन400500450
पुखरायां मंडी, कानपुर देहातलोकल610630620
मैगलगंज मंडी, लखीमपुर खीरीदेसी600620610
ललितपुर मंडीदेसी770830800
आनंदनगर मंडी, महाराजगंजकॉमन135015501450
कोसीकलां मंडी, मथुरादेसी500620570
दोहरीघाट मंडी, मऊकॉमन180018001800
अहीरौरा मंडी, मिर्जापुरअन्य600700700
प्रतापगढ़ मंडीकॉमन600600600
प्रयागराज मंडीचंद्रमुखी525630575
बछरावां मंडी, रायबरेलीदेसी600675650
छुटमालपुर मंडी, सहारनपुरलोकल800800800
बहजोई मंडी, संभललोकल400410405
खंडला मंडी, शामलीदेसी700800750
पयागपुर मंडी, श्रावस्तीअन्य500700600
नौगढ़ मंडी, सिद्धार्थनगरग्रेड ए650650650
हरगांव (लहरपुर) मंडी, सीतापुरअन्य590590590

एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की प्रमुख आलू मंडियों में शाम 4 बजे तक 1,278 मीट्रिक टन आलू की आवक दर्ज की गई, जिसमें से 10 मंडियों का योगदान 1,109.5 मीट्रिक टन रहा. आवक के मामले में कमालगंज मंडी, फर्रुखाबाद सबसे आगे रही जहां 250 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. वहीं, प्रयागराज मंडी में 220 मीट्रिक टन की आवक दर्ज की गई. इसके बाद सीकरपुर मंडी, बुलंदशहर और जसवंतनगर मंडी, इटावा में 160-160 मीट्रिक टन आलू की आवक हुई.

वहीं, प्रतापगढ़ मंडी में 110 मीट्रिक टन, खैरागढ़ मंडी, आगरा में 60 मीट्रिक टन और ललितपुर मंडी में 55 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. इसके अलावा आंवला मंडी, बरेली में 36 मीट्रिक टन, अहीरौरा मंडी, मिर्जापुर में 30 मीट्रिक टन और पुखरायां मंडी, कानपुर देहात में 28.5 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई.

बंगाल की मंडियों में आलू का भाव

मंडीवैरायटी/ग्रेडन्यूनतम कीमत (रु/क्विंटल)अध‍िकतम कीमत (रु/क्विंटल)औसत कीमत (रु/क्विंटल)
विष्णुपुर मंडी, बांकीड़ाज्योति650700680
दिनहाटा मंडी, कूचबिहारअन्य940980960
गंगारामपुर मंडी, दक्षिण दिनाजपुरलोकल850900880
दार्जिलिंग मंडीरेड आलू200022002100
कालीपुर मंडी, हुगलीअन्य740780760
रामकृष्णपुर मंडी, हावड़ाअन्य720760740
धूपगुड़ी मंडी, जलपाईगुड़ीलोकल8001000900
झाड़ग्राम मंडीज्योति710750730
सामसी मंडी, मालदालोकल790810800
एगरा/कांटाई मंडी, पूर्व मेदिनीपुरज्योति860890875
मेदिनीपुर (पश्चिम) मंडीलोकल820850830
जियागंज मंडी, मुर्शिदाबादलोकल800860820
करीमपुर मंडी, नदियाअन्य (ग्रेड ए)780820800
बरासत मंडी, उत्तर 24 परगनाज्योति110011001100
दुर्गापुर मंडी, पश्चिम बर्धमानज्योति8601000940
पुरुलिया मंडीज्योति660700680
डायमंड हार्बर मंडी, दक्षिण 24 परगनाज्योति800840820
रायगंज मंडी, उत्तर दिनाजपुरअन्य850900880

एगमार्कनेट पोर्टल के मुताबिक, 18 फरवरी 2026 को पश्चिम बंगाल की विभिन्न मंडियों में शाम 4 बजे तक आलू की कुल लगभग 1,055 मीट्रिक टन आवक दर्ज की गई. राज्य में आवक का सबसे बड़ा केंद्र सिलीगुड़ी मंडी, दार्जिलिंग रही, जहां अकेले 210 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. इसके बाद एगरा/कांटाई मंडी, पूर्व मेदिनीपुर और पुरुलिया मंडी में 80-80 मीट्रिक टन की मजबूत आवक दर्ज हुई.

पश्चिम बर्धमान की औद्योगिक बेल्ट में भी आवक का दबदबा रहा, जहां आसनसोल मंडी में 65.5 मीट्रिक टन और दुर्गापुर मंडी में 64 मीट्रिक टन आलू की आवक हुई. वहीं, बारासत मंडी, उत्तर 24 परगना में 49 मीट्रिक टन, समसी मंडी, मालदा में 43 मीट्रिक टन और हाबड़ा मंडी और तमलुक मंडी में 40-40 मीट्रिक टन आलू पहुंचा. इसके अलावा गाजोल मंडी, मालदा में 32 मीट्रिक टन की आवक के साथ टॉप-10 मंडियों ने राज्य की कुल आलू आवक का बड़ा हिस्सा अपने नाम किया.

MORE NEWS

Read more!