कहावत है, अगर सीखने और करने की ललक हो तो इंसान के लिए कुछ भी असंभव नहीं है. यह कहावत शुष्क और कम पानी की खेती के लिए कुख्यात राजस्थान के किसान रामेश्वर लाल जाट पर सटीक बैठती है. भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी पंचायत समिति के खजीना गांव के रहने वाले रामेश्वर लाल ने मुश्किल हालात वाली जमीन पर ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती की है. शुरूआत में जब इन्होंने खेत में ड्रैगन फ्रूट लगाए तो आसपास के बुजुर्ग और अन्य किसानों ने इन्हें ताने दिए, लेकिन दो साल की कड़ी मेहनत के बाद आज रामेश्वर एक सफल ड्रैगन फ्रूट उगाने वाले किसान हैं.