अगर आप नॉन वेजिटेरियन थे, लेकिन अब आपने पूरी तरह से नॉनवेज खाना छोड़ दिया है. लेकिन नॉनवेज छोड़ने के बाद आपको वेजिटेरियन खाने में मजा नहीं आ रहा है. कभी-कभी आपका दिल नॉनवेज के उस स्वाद को लेने का करता है तो शिटाके मशरूम इसमे आपकी मदद करेगा. इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायोरिसोर्स टेक्नोलॉजी (IHBT), पालमपुर, हिमाचल प्रदेश के साइंटिस्ट का दावा है कि शिटाके मशरूम (Shiitake Mushroom) का स्वाद एकदम नॉनवेज के जैसा ही है. यही वजह है कि स्वाद और उसमे मौजूद कुछ खास तत्वों के चलते इसके रेट भी हजारों रुपये किलो में हैं.