केंद्र सरकार ने बुधवार को राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड (National Turmeric Board) के गठन का नोटिफिकेशन जारी कर दिया. यह काम बहुत तेजी से हुआ है. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार एक अक्टूबर को ही अपनी तेलंगाना यात्रा के दौरान बोर्ड बनाने की घोषणा की थी. भारत हल्दी का एक प्रमुख उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है. हल्दी न सिर्फ हमारे खानपान का अहम हिस्सा है बल्कि शुभ कार्यों में प्राचीन काल से ही इसका इस्तेमाल होता आया है. लेकिन दुर्भाग्य से भारत में तंबाकू बोर्ड था लेकिन हल्दी बोर्ड के लिए किसानों को आंदोलन करना पड़ रहा था