राजस्थान में चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. किसान तक भी आपके लिए राजस्थान विधानसभा चुनावों के हर एक उस रंग को लेकर आ रहा है जिससे किसान और किसानी जुड़ी हुई है. कारवां में किसान तक अलवर जिले के मालाखेड़ा में पहुंचा. यहां गांव छाजूरामपुरा में चाय की एक थड़ी पर कुछ ग्रामीण, युवा और किसान बैठे थे. हमने उनसे बात की. सबसे बड़े मुद्दे रोजगार, एमएसपी कानून की गारंटी कानून और ईआरसीपी निकल कर आए. साथ ही किसानों की और भी कई मांगें और मुद्दे सामने आए. खरीफ सीजन में बाजरे की खरीद नहीं होना भी एक समस्या है.