Agriculture News Live Updates: गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं, अफवाहों से रहें दूर: सीएम योगी

क‍िसान तक Mar 26, 2026, Updated Mar 26, 2026, 7:37 PM IST

पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली-NCR में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है.

Agriculture Live Blog

पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल गया है. आज मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव के चलते, अगले 48 घंटों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली-NCR में इस समय मौसम सुहावना बना हुआ है. दिन में धूप खिलने के बावजूद, हवा में मौजूद नमी गर्मी से राहत दिला रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 मार्च यानी आज से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिसके कारण आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ जाएगी. यहाँ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. 26 से 29 मार्च के बीच रुक-रुककर तेज हवाएं चलेंगी, और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए भी मौसम की ऐसी ही स्थिति का पूर्वानुमान जताया गया है.

Mar 26, 2026, 7:36 PM (3 घंटे में)

गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाने की जरूरत नहीं, अफवाहों से रहें दूर: सीएम योगी

Posted by :- Prateek

गोरखपुर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है. तय समय पर बुकिंग कराने पर सिलेंडर घर तक पहुंचाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाएं और अनावश्यक भीड़ न लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए जनता को ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार ने सभी जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था जारी रखने के निर्देश दिए हैं. वैश्विक हालात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है, ऐसे समय में संयम और सरकार के साथ सहयोग जरूरी है.

Mar 26, 2026, 7:05 PM (2 घंटे में)

BJP का दावा: फरवरी से अब तक बंगाल के 5 किसानों ने आत्महत्या की

Posted by :- Prateek

कोलकाता: BJP की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने गुरुवार को दावा किया कि फरवरी से अब तक राज्य में कम से कम पांच किसानों ने अपनी जान दे दी है. उन्होंने TMC सरकार पर आलू किसानों को बेसहारा छोड़ने का आरोप लगाया, जो अपनी फसल की कीमतों को लेकर संकट का सामना कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से किसानों की मौत की खबरें आ रही हैं. राज्य BJP प्रमुख ने आरोप लगाया कि किसान इस डर से अपनी जान दे रहे हैं कि वे अपनी फसल बेच नहीं पाएंगे और न ही कर्ज देने वालों का पैसा चुका पाएंगे, क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार ने दूसरे राज्यों में आलू भेजना बंद कर दिया है. (पीटीआई)

Mar 26, 2026, 6:04 PM (एक घंटा में)

डीजल के लिए भटकते किसान, झांसी में पंप-पंप घूम रहे लोग

Posted by :- prachi

यूपी के झांसी में पेट्रोल और डीजल की किल्लत की अफवाहों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है. इन खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग डीजल का स्टॉक करने के लिए झांसी-कानपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं. कोई स्कॉर्पियो कार में ड्रम रखकर आ रहा है, तो कोई मोटरसाइकिल पर छोटे ड्रम लेकर तेल भरवाने पहुंच रहा है. कई ग्राहकों का कहना है कि उन्हें आसपास के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिल रहा, इसलिए वे यहां आए हैं. मोंठ तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही भारी भीड़ देखी जा रही है. किसान सूरज यादव ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के टेहरका से डीजल लेने आए हैं, क्योंकि खेतों में मशीनें खड़ी हैं और बिना डीजल काम ठप है. वहीं पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वे हार्वेस्टर के लिए कई पंपों पर घूम चुके हैं, लेकिन डीजल नहीं मिला, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

Mar 26, 2026, 4:56 PM (16 मिनट में)

रायसेन में लगेगा राष्ट्रीय किसान मेला, खेती को मिलेगी नई दिशा

Posted by :- prachi

शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रायसेन में आयोजित होने वाले कृषि मेले से पहले भूमि पूजन कर तैयारियों का आयोजन किया और देशवासियों को अष्टमी व रामनवमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने बताया कि 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन में राष्ट्रीय किसान मेला लगेगा, जो खेती को नई दिशा देगा. यह कोई साधारण मेला नहीं, बल्कि किसानों के हित में एक विशेष पहल है. इसमें लाइव प्रदर्शन, रुचि के अनुसार प्रशिक्षण सत्र और बीज से लेकर बाजार तक की पूरी जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी, जो बेहतर खेती के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

Mar 26, 2026, 4:43 PM (3 मिनट में)

LDF के पुराने नारे पर कांग्रेस का पलटवार, नया TV एड चर्चा में

Posted by :- prachi

Congress ने एक नया टीवी विज्ञापन जारी किया है, जिसमें Pinarayi Vijayan की सरकार पर तंज कसा गया है. विज्ञापन में कहा गया है, “हमें 10 साल पहले कहा गया था कि सब ठीक हो जाएगा, लेकिन हम आज भी इंतजार कर रहे हैं.” इस संदेश के जरिए UDF ने LDF के 2016 के नारे को ही उनके खिलाफ इस्तेमाल किया है. विज्ञापन में लोगों को बदलाव का इंतजार करते हुए दिखाया गया है, जो अंत में निराश होकर आगे बढ़ जाते हैं. इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती स्थिति, पुलिस की सख्ती, किसानों की समस्याएं और युवाओं की बेरोजगारी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है.

Mar 26, 2026, 3:46 PM (एक घंटा पहले)

कम खर्च, ज्यादा फायदा: किसान बने तकनीक से और मजबूत

Posted by :- prachi

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कृषि प्रदर्शनी में हमें अपने अन्नदाताओं के लिए तैयार की गई नई मशीनों और तकनीकों को करीब से देखने का अवसर मिला. ये तकनीकें न केवल कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली हैं, बल्कि किसानों के लिए खेती को और अधिक सशक्त, आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही हैं.

Mar 26, 2026, 2:54 PM (2 घंटे पहले)

लखनऊ में फ्यूल स्टेशनों पर देखी गई भारी भीड़

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में फ्यूल स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी गई.

Mar 26, 2026, 1:46 PM (3 घंटे पहले)

छत्‍तीसगढ़ के भूमिहीन कृषि मजदूरों को बड़ी सौगात,खातों में ट्रांसफर किए 496 करोड़ रुपये

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक संबल देने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 4 लाख 95 हजार 965 मजदूरों के खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये (लगभग 496 करोड़ा रुपये) की राशि सीधे ट्रांसफर की. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं बल्कि श्रमिकों के सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल है. (पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें)

Mar 26, 2026, 1:16 PM (3 घंटे पहले)

सरकारी खरीद केंद्रों पर उपज बेचने वाले प्रगतिशील किसानों को योगी सरकार ने दिया इनाम

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा धान-गेंहू खरीद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गयी है. इस क्रम में देवरिया में सरकारी केंद्रों पर गेहूं-धान बेचने वाले 29 किसानों को लॉटरी माध्यम से चयनित कर पुरस्कार दिया गया है. बुधवार को मंडी में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा से सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी द्वारा इन किसानों को माला पहनाकर स्वागत करते हुए पुरस्कार भेंट किया गया. प्रथम इनाम खुर्शीद आलमको ट्रैक्टर दिया विधायक खुद किसान के साथ ट्रैक्टर पर बैठे इसके अलावा अन्य दूसरे किसानों को भी एलईडी टीवी,ग्राईंडर मिक्सर जूसर व अन्य कृषि यंत्र गिफ्ट दिया गया.

Mar 26, 2026, 11:37 AM (5 घंटे पहले)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर पर किया कन्या पूजन

Posted by :- Sandeep kumar

भोपाल (मध्य प्रदेश): केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर पर कन्या पूजन की

Mar 26, 2026, 10:49 AM (6 घंटे पहले)

रसोई गैस की किल्लत और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

Posted by :- Sandeep kumar

रायसेन जिले घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रायसेन (शहर) ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन स्थानीय तहसीलदार भरत मांडरे को सौंपा गया, जिसमें केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया. 

Mar 26, 2026, 10:22 AM (6 घंटे पहले)

छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 10 किलोमीटर के दायरे में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक

Posted by :- Sandeep kumar

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि, 10 किलोमीटर के दायरे में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक. बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा, 'एक पोल्ट्री फार्म में लगभग 5,500 मुर्गियां मर गई थीं वहां पर टेस्ट कराया गया, जिससे पता चला कि बर्ड फ्लू है उसके बाद SOP के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है.

Mar 26, 2026, 9:59 AM (7 घंटे पहले)

यूपी में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बिगड़ेगा मौसम, 5 दिन तक बारिश-ओले और तेज हवा का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 26 से 30 मार्च तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.

Mar 26, 2026, 9:34 AM (7 घंटे पहले)

पश्चिमी विक्षोभ का असर, दिल्ली-पंजाब से राजस्थान तक फिर आंधी-बारिश के आसार

Posted by :- Sandeep kumar

मार्च की शुरुआत में उत्तर-पश्चिम भारत में तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था और हीटवेव का खतरा भी बढ़ने लगा था लेकिन 15 मार्च के आसपास आए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया. इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिलीं, जिससे तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली.

Mar 26, 2026, 9:04 AM (8 घंटे पहले)

प्रयागराज, गोंडा-हापुड़-देवरिया में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लगी कतारें

Posted by :- Sandeep kumar

मध्यप्रदेश और गुजरात के बाद अब उत्तर प्रदेश और असम तक पेट्रोल-डीजल को लेकर पैनिक बाइंग का असर दिखाई देने लगा है. प्रयागराज, गोंडा, सिद्धार्थनगर, हापुड़, देवरिया, संत कबीर नगर सहित कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं.

Mar 26, 2026, 8:36 AM (8 घंटे पहले)

सीएम योगी ने गोरखपुर मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की सुनीं शिकायतें

Posted by :- Sandeep kumar

गोरखपुर: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में 'जनता दर्शन' के दौरान लोगों की शिकायतें सुनीं. 

Mar 26, 2026, 8:15 AM (8 घंटे पहले)

मौसम का यू-टर्न! दिल्ली में आज फिर बारिश, तेज हवाएं और धूलभरी आंधी का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली में इस बार मार्च का मौसम सामान्य से अलग नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी गुरुवार को एक बार फिर राजधानी में तेज हवाएं, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी देखने को मिल सकती है.

Mar 26, 2026, 7:40 AM (9 घंटे पहले)

जामनगर में शुरू हुई समर्थन मूल्य पर चना और सरसों की खरीद, किसानों को मिली राहत

Posted by :- Sandeep kumar

जामनगर के हापा मार्केटिंग यार्ड में चना और राईडा (सरसों) की समर्थन मूल्य पर खरीद का 25 मार्च से शुभारंभ हुआ. इस खरीद प्रक्रिया का शुभारंभ जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. विनुभाई भंडेरी के करकमलों से किया गया.  25/03/2026 से आधिकारिक रूप से खरीद प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस निर्णय से किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. 

Mar 26, 2026, 7:24 AM (9 घंटे पहले)

सहारनपुर में टोल प्लाजा पर किसान संगठन के नाम पर गाड़ियां टोल फ्री कराने का दबाव, 5 आरोपी गिरफ्तार

Posted by :- Sandeep kumar

सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र में टोल प्लाजा से अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसान संगठन से जुड़े बताए जा रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई 25 मार्च 2026 को उस समय हुई जब सरसावा टोल प्लाजा के मैनेजर शोएब ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग टोल प्लाजा ऑफिस में घुसकर अपनी गाड़ियों को टोल फ्री कराने का दबाव बना रहे थे और हफ्ता वसूली की मांग कर रहे थे. आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बन गई. 

Mar 26, 2026, 7:11 AM (9 घंटे पहले)

यूपी-बिहार-दिल्ली समेत 22 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी

Posted by :- Sandeep kumar

देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है. दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत समेत पूर्वोत्तर और मध्य भारत के 22 राज्यों में मौसम बदलने वाला है. हालांकि, मौसम विभाग ने संभावना व्यक्त की है कि उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है लेकिन इसके बाद फिर धीरे-धीरे तापमान में गिरावट आएगी.