साल 2023 International Millets Year के रूप में मनाया जा रहा है. हर जगह मिलेट्स यानी मोटा अनाज यानी श्रीअन्न की चर्चा है. इस मुद्दे पर हम लगातार आपके साथ जानकारी भरे वीडियोज शेयर कर रहे हैं. इसी पर हमारी मुलाकात हुई Pallavi Upadhyay से. पल्लवी मिलेट्स को लेकर एक लंबे अरसे से काम कर रही हैं. मगर मिलेट्स के साथ जुड़ने का उनका ये सफर शुरू हुआ उनकी गर्भावस्था के दौरान. इस वीडियो में जानें कैसे गर्भावास्था में होने वाली शुगर को पल्लवी ने दी मोटा अनाज खाकर (Millets Diet) मात.इसके बाद जो असर दिखा उससे उनकी डॉक्टर भी हुईं हैरान और फिर पल्लवी ने मिलेट्स के बारे में जागरुकता फैलाने का सोचकर एक कंपनी की भी की शुरुआत.