देश में पहली बार होगी बाघों की नसबंदी! महाराष्ट्र वन विभाग ने केंद्र से मांगी इजाजत

देश में पहली बार होगी बाघों की नसबंदी! महाराष्ट्र वन विभाग ने केंद्र से मांगी इजाजत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बाघों की बढ़ती संख्या और मानव-बाघ संघर्ष को देखते हुए वन विभाग ने उनकी नसबंदी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है. इस योजना के तहत परिवार नियोजन की तरह बाघों की प्रजनन क्षमता नियंत्रित करने पर विचार किया जा रहा है.

बाघों की नसबंदीबाघों की नसबंदी
क‍िसान तक
  • Chandrapur,
  • Nov 29, 2026,
  • Updated Nov 29, 2026, 4:39 PM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले में बाघों की बढ़ती संख्या अब इंसानों और पशुधन के लिए चिंता का बड़ा कारण बनती जा रही है. और इसी समस्या से निपटने के लिए वन विभाग अब एक ऐसे कदम की तैयारी में है, जिसकी चर्चा देशभर में हो सकती है और ये सुनने में भी अजीब लगेगा , बाघों की नसबंदी! जी हां... दरअसल, चंद्रपूर वन विभाग ने बाघों की नसबंदी के लिए केंद्र सरकार से विशेष अनुमति मांगी है, और इस तरह का प्रस्ताव भेजने वाला चंद्रपूर देश का पहला जिला बन गया है.

बाघों की जनसंख्या नियंत्रण करने की मांग

दरअसल, बाघों के हमलों में इंसानों और पालतू पशुओं की जान जाने की घटनाओं के बीच बाघों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण की मांग जोर पकड़ रही है. इसी मुद्दे को लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता और राज्य की पूर्व मंत्री शोभाताई फडणवीस आज मुल तहसील के सैकड़ों किसानों के साथ चंद्रपूर वन विभाग के मुख्यालय पहुंचीं. उन्होंने बाघों की संख्या पर तत्काल नियंत्रण करने समेत कई मांगें वन विभाग के सामने रखीं.

केंद्र सरकार को भेजा गया नसबंदी का प्रस्ताव

इस दौरान चंद्रपूर वनवृत्त के मुख्य वन संरक्षक रामानुजन ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि बाघों की नसबंदी का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है. अब देश में पहली बार बाघों की नसबंदी का प्रयोग करने की इस पहल को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलती है या नहीं. इस पर पूरे चंद्रपूर जिले की नजरें टिकी हैं.

चंद्रपुर में बाघों के लिए मशहूर ताडोबा टाइगर रिजर्व है, ताडोबा और पुरे जिले में 350 के करीब बाघों की संख्या है, ऐसे में बढ़ती बाघों की संख्या के कारन जंगल कम पड़ रहा है, बाघ गांव की तरफ आ रहे है, बाघ के हमलो में इंसानो की बड़ी संख्या में जान जा रही है, मवेशी बाघ का शिकार हो रहे हैं. इसी समस्या से निपटने के लिए अब बाघों की नसबंदी का प्रस्ताव वन विभाग ने केंद्र को भेजा है. इस अजीब प्रस्ताव को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं. एक तरफ बाघों की संख्या बढ़ाने और सुरक्षा के लिए करोडों रुपये खर्च किए जा रहे है तो वही इस प्रस्ताव को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

महाराष्ट्र में करीब 500 है बाघों की संख्या

शोभाताई फडणवीस का कहना है कि राज्य में बाघों की संख्या काफी बढ़ गई है. उनके मुताबिक, महाराष्ट्र में करीब 500 बाघ हैं, जिनमें से लगभग 350 चंद्रपुर क्षेत्र में मौजूद हैं. बाघों की बढ़ती संख्या के कारण स्थानीय लोगों के लिए रहना मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने चिंता जताई कि इससे इंसानों और बाघों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है. उनकी मांग है कि चंद्रपुर में बाघों की संख्या कम करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं और जरूरत पड़ने पर बाघों को दूसरे इलाकों में भेजा जाए. (विकास राजुरकर की रिपोर्ट)

MORE NEWS

Read more!