
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच छिड़ी जंग और बढ़ते तनाव ने चिंता का माहौल बना दिया है. इसका असर सिर्फ सुरक्षा और राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यापार और जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी सीधा पड़ता दिख रहा है. ऐसे हालात में भारत की भूमिका और भी अहम हो जाती है, क्योंकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही पड़ोसी देशों की कृषि जरूरतों को पूरा करने में भारत से जाने वाले कई कृषि उत्पादों की बड़ी हिस्सेदारी है. खाद्यान्न से लेकर फल-सब्जी, मसाले, बीज और अन्य कृषि सामान भारत से बड़ी मात्रा में इन दोनों देशों में निर्यात किया जाता है. अब जब दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए हैं, तो निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ने लगा है. इससे व्यापार में रुकावट और कीमतों में बढ़ोतरी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर भारत इन दोनों देशों को क्या-क्या बेचता है.
पाकिस्तान, भारत से कृषि और खाने-पीने वाली चीजों से जुड़ी कई वस्तुएं खरीदता है, विशेषकर तब जब वहां फसल खराब हो या कीमतों में भारी उछाल आए. वैसे तो भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद, दोनों देशों के बीच सीमित व्यापार आज भी जारी है. हालांकि, 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से आयात को काफी कम कर दिया है. फिर भी कृषि से जुड़ी कुछ जरूरी फसलों का लेन-देन दोनों देशों के बीच होता है, जो ज्यादातर तीसरे देशों जैसे दुबई या सिंगापुर के रास्ते होता है.
1. चीनी: पाकिस्तान भारत से बड़ी मात्रा में चीनी खरीदता है.
2. सब्जियां: भारत पाकिस्तान को ताजी सब्जियां, जिनमें मुख्य रूप से टमाटर और प्याज शामिल हैं, वो खरीदता है, खासकर बाढ़ या फसल के नुकसान के समय.
3. कपास: पाकिस्तान का कपड़ा उद्योग भारतीय कच्चे कपास पर काफी हद तक निर्भर रहता है.
4. चाय, कॉफी और मसाले: भारतीय चाय, कॉफी और अलग-अलग मसाले पाकिस्तान में पसंद किए जाते हैं.
5. तिलहन: पाकिस्तान भारत से बड़ी मात्रा भी आयात करता है.
6. दुग्ध उत्पाद: भारत पाकिस्तान को कुछ हद तक डेयरी प्रोडक्ट भी भेजता है.
भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते अच्छे हैं. लेकिन युद्ध जैसे हालात में वहां भेजे जाने वाली कई कृषि से जुड़े सामान पर इसका असर दिखने वाला है. भारत से अफगानिस्तान को भेजे जाने वाले अनाज, दालें, खाद्य पदार्थ और अन्य कृषि सामान वहां के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में मदद करते हैं और मुश्किल हालात में भी खाद्य संकट को रोकने का काम करते हैं.
1. गेहूं: भारत अफगानिस्तान को सहायता के रूप में बड़ी मात्रा में गेहूं भेजता है, जो वहां की खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है.
2. चीनी: भारत अफगानिस्तान को चीनी और संबंधित खाद्य उत्पाद निर्यात करता है.
3. कॉफी: अफगानिस्तान में भारतीय चाय और कॉफी की अधिक मांग है इसलिए अफगान यहां से काफी मात्रा में चाय निर्यात करता है.
4. दालें: भारत से दालों का भी निर्यात अफगानिस्तान को किया जाता है.
5. सोयाबीन: भारत से सोयाबीन के अवशेष और पशु चारा का निर्यात भी किया जाता है.
6. खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद: अफगानिस्तान अलग-अलग प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और तैयार खाद्य उत्पाद भी भारत से खरीदे जाते हैं.