UP: खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद की दिक्कत, योगी सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान

UP: खरीफ सीजन में किसानों को नहीं होगी खाद की दिक्कत, योगी सरकार ने तैयार किया एक्शन प्लान

Kharif Season 2026: मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही किया जाए.

जमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाईजमाखोरी और कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
क‍िसान तक
  • LUCKNOW,
  • Apr 28, 2026,
  • Updated Apr 28, 2026, 6:57 AM IST

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच योगी सरकार ने साफ कर दिया है कि यूपी में खाद की कोई कमी नहीं है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन 2026 के दौरान मुख्य सचिव एसपी गोयल ने उर्वरकों की आपूर्ति, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. आगामी खरीफ फसल को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए कि उर्वरक आपूर्ति के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर पारदर्शी वितरण प्रणाली सुनिश्चित की जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कहीं भी उर्वरकों की कमी न होने दी जाए तथा मांग के अनुरूप उनकी उपलब्धता अग्रिम रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि बुवाई के समय किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

पीओएस मशीनों से होगी खाद की बिक्री

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने जमाखोरी और कालाबाजारी के विरुद्ध अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सब्सिडी युक्त उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण केवल पीओएस मशीनों के माध्यम से ही किया जाए. उन्होंने सभी बिक्री केंद्रों पर उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण की नियमित समीक्षा की जाए तथा अंतर्राष्ट्रीय एवं अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जनपदों में विशेष निगरानी रखी जाए.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने की समीक्षा

हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार वैश्विक उतार-चढ़ाव के बावजूद किसानों को मौजूदा कीमतों पर खाद-उर्वरक उपलब्ध कराती रहेगी और कहा कि अभी कोई तत्काल कमी या घबराने की जरूरत नहीं है.

खाद माफिया को कड़ी चेतावनी

इससे पहले सीएम योगी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या जबरन टैगिंग की शिकायत तुरंत प्रशासन तक पहुंचाएं. सरकार उनके साथ खड़ी है और हर शिकायत पर कार्रवाई होगी. वहीं, खाद माफिया को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि अब कानून का डंडा और भी सख्त होगा. खेती के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है.

ये भी पढ़ें-

स्पेन से 'Import' होकर लखनऊ पहुंची आम के बागों की कटाई-छंटाई करने वाली मशीन, जानें खासियत

सहारनपुर पहुंचा किसान कारवां, किसानों को मिली नई खेती और कमाई बढ़ाने की आसान सीख

 

MORE NEWS

Read more!