Moong Farming: जायद में खेती के लिए बेस्ट है मूंग की ये वैरायटी, यहां मिल रहा सस्ते में बीज

Moong Farming: जायद में खेती के लिए बेस्ट है मूंग की ये वैरायटी, यहां मिल रहा सस्ते में बीज

किसान मौजूदा समय में धान-गेहूं के अलावा दलहनी फसलों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और दहलन मिसन चला रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है.

मूंग की खेतीमूंग की खेती
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Mar 27, 2026,
  • Updated Mar 27, 2026, 4:14 PM IST

जायद सीजन आते ही किसान मूंग की खेती ग्रीष्मकालीन खेती में जुट गए हैं. बता दें कि मूंग की दाल को हरा चना भी कहा जाता है. ये भारत में एक प्रमुख दलहनी फसल है, जो कृषि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मूंग की खेती कम लागत और कम समय में आसानी से की जा सकती है. ऐसे में जायद सीजन की शुरुआत में किसान अपने खेतों में मूंग की खेती कर सकते हैं. मूंग की खास बात है कि यह जमीन में नाइट्रोजन की मात्रा को बढ़ाती है, जिससे अगली फसलों से बढ़िया उत्पादन मिलता है. ऐसे में अगर आप भी मूंग की खेती करना चाहते हैं और उसकी उन्नत किस्म IPM 410-3 शिखा का बीज ऑनलाइन खरीद कर इसकी खेती कर सकते हैं.

यहां से खरीदें मूंग के बीज

किसान मौजूदा समय में धान-गेहूं के अलावा दलहनी फसलों की खेती भी बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. इसके लिए सरकार भी किसानों को प्रोत्साहित कर रही है और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन चला रही है. इससे किसानों की बंपर कमाई भी हो रही है. इसलिए किसान बड़े स्तर पर दालों की खेती कर रहे हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन मूंग का बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर बंपर कमाई कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं.

शिखा किस्म की खासियत

IPM 410-3 शिखा मूंग की एक खास वैरायटी है. इसे शिखा भी कहा जाता है. ये मूंग की एक अधिक उपज देने वाली किस्म है, जिसे 2016 में भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर की ओर से तैयार किया गया था. यह किस्म MYMV के प्रति प्रतिरोधी है और जायद सीजन में खेती के लिए उपयुक्त है. इस किस्म की खेती से किसान 11-12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की उपज पा सकते हैं. वहीं, इस किस्म को तैयार होने में मात्र 65-70 दिन का समय लगता है. मुख्य तौर पर इस किस्म की खेती राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में की जाती है.

शिखा वैरायटी की कीमत

अगर आप भी मूंग की शिखा किस्म की खेती करना चाहते हैं, तो इस किस्म के बीज का 4 किलो का पैकेट फिलहाल 5 फीसदी की छूट के साथ 760 रुपये में राष्ट्रीय बीज निगम की वेबसाइट पर मिल जाएगा. इसे खरीद कर आप आसानी से मूंग की खेती कर सकते हैं. साथ ही अच्छी कमाई भी कर सकते हैं.

जानिए कैसे करें खेत तैयार

मूंग की खेती के लिए खेत की तैयारी बहुत महत्वपूर्ण है. बुवाई के पहले खेत की दो से तीन बार जुताई करें. उसके बाद ढेलों को कुचलने और खरपतवारों को नष्ट करने के लिए हल्की जुताई करें. मूंग दाल के बीज बोने की विधि में मौसम का भी ध्यान रखना चाहिए. खरीफ की बुवाई के लिए पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी और पंक्ति की दूरी 30 सेमी रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही जायद सीजन में मूंग की खेती के लिए सबसे अच्छा समय मार्च और अप्रैल का होता है.

MORE NEWS

Read more!