गार्डनिंग के लिए बेस्ट है मिर्च की ये वैरायटी, यहां मिल रही सस्ते में ऑनलाइन बीज

गार्डनिंग के लिए बेस्ट है मिर्च की ये वैरायटी, यहां मिल रही सस्ते में ऑनलाइन बीज

किसान नकदी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. कमाई के लिहाज से किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन हरी मिर्च के हाइब्रिड किस्म अर्का मेघना के बीज बेच रहा है.

मिर्च की वैरायटीमिर्च की वैरायटी
संदीप कुमार
  • Noida,
  • Apr 18, 2026,
  • Updated Apr 18, 2026, 11:53 AM IST

भारत में हरी मिर्च का मसालों में एक अहम स्थान है. मिर्च न केवल भोजन का एक अहम हिस्सा है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है. सेहत के गुणों के खजाने से भरी मिर्च को मसाले, दवाई और अचार के लिए प्रयोग किया जाता है. इसकी खेती जायद, खरीफ और रबी तीनों सीजन में होती है. यदि किसान इसकी व्यावसायिक रूप से खेती करें तो बंपर मुनाफा भी कमा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी अप्रैल महीने में मिर्च की खेती करना चाहते हैं और उसके हाइब्रिड किस्म अर्का मेघना का बीज मंगवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई जानकारी की सहायता से बीज ऑनलाइन अपने घर पर मंगवा सकते हैं.

यहां से खरीदें मिर्च के बीज

किसान नकदी फसलों की खेती बड़े पैमाने पर करने लगे हैं. कमाई के लिहाज से किसान बड़े स्तर पर इसकी खेती करते हैं. ऐसे में किसानों की सुविधा के लिए राष्ट्रीय बीज निगम ऑनलाइन हरी मिर्च के हाइब्रिड किस्म अर्का मेघना के बीज बेच रहा है. इस बीज को आप एनएससी के ऑनलाइन स्टोर से खरीद कर सकते हैं. साथ ही इसे ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घर भी मंगवा सकते हैं.

अर्का मेघना की खासियत

अर्का मेघना मिर्च की एक हाइब्रिड किस्म है. यह किस्म अपने तीखे स्वाद के लिए जानी जाती है. इस किस्म की खासियत ये हैं कि इसे घर के अंदर या बाहर लगाई जा सकती है. यानी इसकी खेती के अलावा इसे गमले में भी आसानी से लगाया जा सकता है. इसके पौधे मजबूत और अधिक पैदावार वाले होते हैं. वहीं, ये मिर्च कई तरह की बीमारियों के लिए भी प्रतिरोधी होती है.  

अर्का मेघना की कीमत

अगर आप भी मिर्च की उन्नत किस्म की खेती करना चाहते हैं तो हाइब्रिड मिर्च की अर्का मेघना किस्म की खेती कर सकते हैं. इसका 5 ग्राम का पैकेट फिलहाल 43 फीसदी छूट के साथ मात्र 150 रुपये में ऑनलाइन मिल जाएगा. ऐसे में आप इस बीज को घर बैठे ऑनलाइन मंगवा सकते हैं और अपने घर पर गमले और खेत में उगा सकते हैं.

गमले में उगाएं मिर्चा का पौधा

शहरी जीवन में बागवानी या किचन गार्डनिंग एक पैशन बन गया है. जगहों की कमी होने के बावजूद हर कोई इसे करना चाहता है. ऐसे में गमले में मिर्च उगाने के लिए आपको एक मध्यम आकार का गमला लेना होगा जिसमें अच्छी जल निकासी हो. मिट्टी में रेत और खाद मिलाकर गमले को भरें. फिर मिर्च के बीज या पौधे को गमले में लगाएं, अच्छी तरह से पानी दें और धूप वाली जगह पर रखें. ऐसे में कुछ ही दिनों में आपके गमले में मिर्च आने शुरू हो जाएंगे.

MORE NEWS

Read more!