आमतौर पर जो ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम बनाए जाते हैं, वो इस तरह के होते हैं कि बारिश का पानी कुछ छोटे-बड़े कंकड़-पत्थर के बीच से होता हुआ जमीन के अंदर चला जाता है. लेकिन जमीन के अंदर जा रहे पानी की शुद्धता पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. लेकिन पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू), लुधियाना ने एक ऐसा ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम तैयार किया है, जिसकी मदद से जमीन के अंदर केमिकल और बैक्टीरिया फ्री पानी जाएगा. इतना ही नहीं यह सिस्टम खेतों में पड़े नाइट्रेट, पोटैशियम और फॉस्फोरस को भी पानी के साथ जमीन के अंदर नहीं जाने देता है.