सोनालीका का बड़ा रिकॉर्ड! जुलाई में बिके 11442 ट्रैक्टर; घरेलू बिक्री में भी अच्छी बढ़त

सोनालीका का बड़ा रिकॉर्ड! जुलाई में बिके 11442 ट्रैक्टर; घरेलू बिक्री में भी अच्छी बढ़त

भारत से ट्रैक्टर निर्यात में नंबर-1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने जुलाई 2026 में रिकॉर्ड 11,442 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की है. कंपनी ने घरेलू बाजार में 27.2 फीसदी की शानदार वृद्धि हासिल करते हुए ट्रैक्टर उद्योग की औसत वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है.

सोनालीका टैक्टरसोनालीका टैक्टर
क‍िसान तक
  • Noida,
  • Aug 03, 2026,
  • Updated Aug 03, 2026, 6:42 PM IST

भारत से ट्रैक्टर निर्यात में नंबर-1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स ने जुलाई 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है. कंपनी ने जुलाई महीने में कुल 11,442 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की, जो जुलाई के महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है. इसके साथ ही सोनालीका ने घरेलू बाजार में 27.2 फीसदी की रिकॉर्ड वृद्धि हासिल करते हुए ट्रैक्टर उद्योग की औसत वृद्धि को पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं कंपनी जुलाई में घरेलू बाजार में सबसे अधिक मार्केट शेयर बढ़ाने वाली ट्रैक्टर कंपनी भी बन गई है.

घरेलू बाजार में उद्योग से बेहतर प्रदर्शन

कंपनी के मुताबिक, जुलाई में सोनालीका की घरेलू बिक्री में 27.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो पूरे ट्रैक्टर उद्योग की औसत वृद्धि से करीब 1.3 गुना अधिक है. इस प्रदर्शन के चलते कंपनी ने घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा मार्केट शेयर बढ़ाने का दावा भी किया है.

जरूरतों के अनुसार तैयार किए जा रहे ट्रैक्टर

सोनालीका का कहना है कि कंपनी लगातार किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर नए और आधुनिक ट्रैक्टर विकसित कर रही है. कंपनी की 'ग्राहक-प्रथम' (Customer First) रणनीति के तहत ऐसे ट्रैक्टर तैयार किए जा रहे हैं, जो खेती के हर काम में बेहतर प्रदर्शन करें और किसानों की लागत कम करते हुए उत्पादकता बढ़ाने में मदद करें.

अच्छे मॉनसून से बढ़ी ट्रैक्टरों की मांग

इस साल मॉनसून में सुधार और खरीफ फसलों की बुवाई तेज होने के कारण किसानों में नए ट्रैक्टर खरीदने का रुझान बढ़ा है. खासतौर पर ज्यादा हॉर्स पावर (HP) वाले ट्रैक्टरों की मांग तेजी से बढ़ रही है. कंपनी का कहना है कि बड़े और आधुनिक ट्रैक्टर किसानों को कम समय में ज्यादा काम करने, ईंधन की बचत करने और खेती की लागत कम करने में मदद करते हैं. यही वजह है कि किसान अब बेहतर तकनीक वाले ट्रैक्टरों को प्राथमिकता दे रहे हैं.

बेहतर तकनीक और भरोसेमंद प्रदर्शन पर फोकस

सोनालीका का ट्रैक्टर पोर्टफोलियो आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, मजबूत इंजन और उच्च कार्यक्षमता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि उसके ट्रैक्टर हर तरह की खेती और मौसम की परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, जिससे किसानों को अधिक उत्पादन हासिल करने में मदद मिलती है. इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर रमन मित्तल ने कहा कि जुलाई में 27.2 प्रतिशत की घरेलू वृद्धि और 11,442 ट्रैक्टरों की रिकॉर्ड बिक्री कंपनी के लिए बड़ी उपलब्धि है.

उन्होंने कहा कि यह सफलता किसानों का भरोसा और कंपनी की किसान-केंद्रित रणनीति का परिणाम है. उन्होंने यह भी बताया कि अब किसान ज्यादा हॉर्स पावर वाले ट्रैक्टरों में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि इससे खेती अधिक आसान, तेज और लाभदायक बनती है. रमन मित्तल ने कहा कि आने वाले त्योहारों और कृषि सीजन को देखते हुए कंपनी पूरी तरह तैयार है और किसानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए आधुनिक ट्रैक्टर उपलब्ध कराती रहेगी.

MORE NEWS

Read more!