पोल्ट्री प्रोडक्ट का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है. उत्पादन अपनी अधिकत्तम ऊंचाई पर जा चुका है. हर साल छह से सात फीसद तक की उत्पादन में बढ़ोतरी हो रही है. जबकि ऐसा किसी दूसरे सेक्टर में देखने को नहीं मिलता है. आज पोल्ट्री फार्मिंग एक बिजनेस मॉडल का रूप ले चुकी है. कई बड़े देशों को पीछे छोड़ते हुए आज हम पोल्ट्री सेक्टर में आगे हैं. यही वजह है कि नौकरी की बात करें या फिर खुद के कारोबार की तो उस लिहाज से भी पोल्ट्री सेक्टर एक सुनहरे अवसर के रूप में हमारे सामने खड़ा है. ये कहना है पं. दीनदयाल उपाध्याय वेटरनरी साइंस यूनिवर्सिटी (दुवासु), मथुरा, उत्तर प्रदेश के डीन डॉ. पीके शुक्ला का.