Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन

Milk Production: गाय-भैंस के बच्चा देने के बाद इन 5 कारणों से कम हो सकता है दूध उत्पादन

Milk Production गाय-भैंस जब बच्चा देती है तो ऐसे में कई तरह के संक्रमण होने का खतरा भी बना रहता है. दूसरी ओर कुछ छोटी-बड़ी वजहों के चलते बच्चा देने के दो-तीन दिन बाद दूध उत्पादन घटने लगता है. कुछ उपायों को अपनाकर दूध उत्पादन घटने को रोका भी जा सकता है. इसके लिए निगरानी की भी जरूरत होती है. 

नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Jun 08, 2026,
  • Updated Jun 08, 2026, 1:19 PM IST

पशुपालक छोटा हो या बड़ा सभी को गाय-भैंस के बच्चा देने की खुशी होती है. लेकिन इस खुशी के बीच कहीं न कहीं एक डर भी होता है. और ये डर होता है दूध उत्पादन कम होने का. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो बहुत सारे मामलों में गाय-भैंस बच्चा देने के दो-तीन दिन बाद ही दूध देना कम कर देती है. ऐसे में अक्सर पशुपालक ये मान लेते हैं कि बछड़ा दूध पी रहा है तो इसलिए पशु से दूध कम मिल रहा है. जबकि ये मुख्य वजह नहीं है. 

बच्चा देने के बाद कम होने वाले दूध उत्पादन के पीछे 5 बड़ी वजह हैं. इसलिए पशुपालकों को सलाह दी जाती है कि जब भी बच्चा देने के बाद पशुओं का दूध कम हो तो 5 खास पॉइंट पर गौर जरूर करें. क्योंकि इसके पीछे कुछ गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं. इसलिए ऐसे में छोटी सी लापरवाही बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है. 

दूध उत्पादन घटन की ये हैं 5 बड़ी वजह

गर्भाशय में संक्रमण होना-

बुखार-सुस्ती और भूख कम लगना.
बदबूदार तरल का निकलते रहना. 
दूध उत्पादन में तेजी से कमी. 

थनेला भी है वजह-

थन में सूजन और गर्माहट रहना. 
दूध में थक्के आना और दूसरे बदलाव होना. 
दूध उत्पादन अचानक से कम हो जाना. 

कैल्शिरयम की कमी होना-

गाय खड़ी रहती है और कमजोर-सुस्त रहती है.
भूख और जुगाली करना कम हो जाता है. 
उम्मीद से कम दूध आना.

पानी, चारा-दाना कम मिलना-

ब्याने के बाद पोषण की जरूरत बढ़ जाती है.
कम दाना, चारा और पानी से दूध घट जाता है.

एनर्जी की कमी-

भूख कम लगती है और वजन घटता है. 
ज्यादा दूध देने वाले पशुओं में एनर्जी की कमी. 
दूध उत्पादन में गिरावट. 

दूध कम होते ही करें ये काम

  • पशुओं के शरीर के तापमान की जांच करें. 
  • भूख और पशुओं की जुगाली की जांच करें. 
  • थनेला से बचाने को थन की जांच करें. 
  • गर्भाशय से तरल पदार्श तो नहीं आ रहा. 
  • दाना-चारा और पानी भरपूर मात्रा में दें. 

क्या बोले एक्सपर्ट

बच्चा देने के बाद पशु यानि गाय-भैंस की देखभाल भी बहुत जरूरी हो जाती है. खासतौर पर बच्चा देने वाले पशु को कहां रखा गया है. जहां रखा जा रहा है वहां साफ-सफाई कैसी है. मौसम के हिसाब से पशु को बचाने के लिए क्या उपाय किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें-

पशुपालकों और पर्यावरण तक के लिए ऐसे फायदेमंद है वाइट रेवोलुशन-2

Milk Pouch: मिट्टी में मिल जाएगा दूध का खाली पाउच, मदर डेयरी की बड़ी पहल

MORE NEWS

Read more!