Sex-sorted semen: सेक्स सॉर्टेड सीमेन खरीदने जा रहे हैं तो असली-नकली की ऐसे करें पहचान

Sex-sorted semen: सेक्स सॉर्टेड सीमेन खरीदने जा रहे हैं तो असली-नकली की ऐसे करें पहचान

सेक्स आधारित वीर्य यानि सेक्स सॉर्टेड सीमेन क्या होता है, ये कहां मिलता है, क्या यह सभी कृत्रिम गर्भाधान (एआई) कराने वालों के पास मिल जाता है, इसकी कीमत क्या है, क्या यह सभी गायों की नस्लों और भैंसों में भी उपलब्ध है. ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो ज्यादातर पशुपालकों के होते हैं. यहां ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देने की कोशि‍श की गई है. 

  • New Delhi,
  • Aug 11, 2026,
  • Updated Aug 11, 2026, 5:01 PM IST

बाजार में सेक्स सॉर्टेड सीमेन सीमेन तकनीक आ चुकी है. इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसके इस्तेमाल से 80 से 90 फीसद केस में बछिया ही पैदा होती है. बस जरूरत इस बात की है कि जब गाय-भैंस हीट में आए तो उन्हें सेक्स सॉर्टेड सीमेन से ही गाभि‍न कराएं. ये एक महंगी तकनीक है. लेकिन सरकार इसे कम कीमत पर उपलब्ध कराती है. फिर भी कोशि‍श यही होनी चाहिए कि एक टीके से ही गाय-भैंस गाभि‍न हो जाए. एनिमल एक्सपर्ट की मानें तो गाय-भैंस हर 21 से 22 दिन बाद हीट में आती है. अगर पशुपालक ने पशु की हीट को पहचान लिया तो वो उसे वक्त रहते गाभि‍न करा देता है.

अगर नहीं पहचान पाया तो पशु फिर से 21 दिन बाद हीट में आएगा. लेकिन इस दौरान पशुपालक को ये भी डर बना रहता है कि उसने गाय-भैंस को गाभि‍न कराने के लिए जो वीर्य स्ट्रा इस्तेमाल की है वो सेक्स सॉर्टेड सीमेन ही है या कोई सामान्य वीर्य स्ट्रा तो नहीं है. इसके लिए एक्सपर्ट के बताए कुछ उपायों को अपनाया जा सकता है. 

सेक्स सॉर्टेड सीमेन से जुड़ी जानकारी 

  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन मांग के मुताबि‍क बछड़ा-बछिया ही पैदा होते हैं. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन का सफलता रेट 80 से 90 फीसद होता है. 
  • सामान्य वीर्य में बछड़ा-बछिया का रेट 50-50 होता है. 
  • शुरुआत में सेक्स सॉर्टेड सीमेन दूसरे देशों से आयात किया जाता था. 
  • अब देश में ही कई सेंटर पर सेक्स सॉर्टेड सीमेन तैयार किया जा रहा है. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन की एक डोज 12 सौ से दो हजार रुपये तक की होती है. 
  • कुछ राज्य सेक्स सॉर्टेड सीमेन पर सब्सिडी भी देते हैं. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन सभी एआई कराने वाले कार्यकर्ताओं के पास नहीं होता है.
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन से एआई कराने पर खाली स्ट्रा को संभालकर रखें. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन की स्ट्रा पर लिखी बुल (सांड) की जानकारी जरूर पढ़ें. 
  • स्ट्रा पर ही ये जानकारी होती है कि ये सेक्स सॉर्टेड सीमेन है. 
  • सेक्स सॉर्टेड सीमेन से पैदा होने वाली बछिया की जानकारी पशुपालन विभाग को दें. 
  • अभी गाय में होलस्टीन फ्रीजियन, जर्सी, गिर और साहिवाल का ही सेक्स सॉर्टेड सीमेन उपलब्ध है. 
  • भैंसों की बात करें तो बाजार में सिर्फ मुर्राह नस्ल की भैंस का सेक्स सॉर्टेड सीमेन उपलब्ध है.  

ये भी पढ़ें-

Milk Adulteration: दूध में पानी मिलाया है या पूरा दूध ही सिंथेटिक है, खुद से ऐसे करें जांच 

Goat Farming: तेजी से बढ़ रही है बकरी पालन करने वालों की संख्या, ये हैं वो 20 वजह

MORE NEWS

Read more!