Animal Diet in Winter: सर्दियों में गाय-भैंस से भरपूर दूध चाहिए तो रोज खाने में दें ये खुराक 

Animal Diet in Winter: सर्दियों में गाय-भैंस से भरपूर दूध चाहिए तो रोज खाने में दें ये खुराक 

Animal Diet in Winter अगर पशु की खुराक में कहीं कोई कमी रह जाती है या महंगाई के चलते पशुपालक कुछ लापरवाही बरतते हैं तो उसके चलते भी दूध उत्पादन कम हो जाता है. इसीलिए एनिमल न्यूट्रिशन एक्सपर्ट ने दूध देने वाले पशुओं की खुराक उनकी अवस्था के हिसाब से तय की है. क्योंकि मौसम के हिसाब से खुराक देना भी बहुत जरूरी हो जाता है. 

कोई भी गोवंश सड़क पर बेसहारा न घूमे और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सकेकोई भी गोवंश सड़क पर बेसहारा न घूमे और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके
नासि‍र हुसैन
  • New Delhi,
  • Aug 31, 2026,
  • Updated Aug 31, 2026, 2:30 PM IST

गाय-भैंस पालने का सबसे पहला और बड़ा मकसद दूध उत्पादन ही होता है. प्रजनन और मीट के लिए पालने की बात तो बहुत बाद में आती है. यही वजह है कि पशुपालक गाय का हो या फिर भैंस का, सबसे पहले वो इसी कोशि‍श में रहता है कि उसकी गाय-भैंस भरपूर दूध दे. मिलने वाले दूध में फैट और एसएनएफ की मात्रा भी भरपूर हो. क्योंकि ज्यादा फैट वाला दूध जितना ज्यादा मिलेगा उतना ही पशुपालक का मुनाफा भी बढ़ेगा. एनिमल न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो पशु के बच्चे से लेकर बड़े पशु और उत्पादन देने वाले पशु सबके लिए अलग-अलग खुराक होती है. 

यहां तक की सांड (बुल) के लिए भी खुराक तय है. अगर तय खुराक के मुताबिक पशुओं को चारा दिया जा रहा है तो वो उत्पादन भी ज्यादा देंगे और हेल्दी भी रहेंगे. लेकिन कई बार पशु उतना दूध भी नहीं देते हैं जो वो कुछ दिन या कुछ महीने पहले दे रहे होते हैं. मतलब उनका दूध उत्पादन कम हो जाता है. हालांकि दूध उत्पादन कम होने के पीछे कई सारी वजह होती हैं. इसमे एक बड़ी वजह बदलता मौसम भी होता है. 

पशुओं की खुराक पर एक्सपर्ट टिप्स

एनिमल न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की मानें तो गाय-भैंस हो या फिर भेड़-बकरी, सभी से ज्यादा और अच्छा दूध लेने के लिए जरूरी है कि उसका खानपान भी अच्छा हो, पशु की नस्ल अच्छी हो जिससे जब उसका बछड़ा हो तो उसकी ग्रोथ अच्छी हो और उत्पादन ज्यादा दे. लेकिन बड़े अफसोस की बात है कि हमारा पूरा ध्यान दूध उत्पादन पर ही रहता है, पशुओं के खानपान पर हम ध्यान नहीं देते हैं. जबकि सामान्या नियम भी ये है कि गाय-भैंस को कम से कम 10 किलो हरा चारा, पांच किलो सूखा चारा जरूर देना चाहिए. जब इतना खिलाएंगे तभी वो ठीक से दूध भी देगी. इतना ही नहीं अगर गाय-भैंस पांच किलो दूध देती है तो उसे कम से कम 2.5 किलो मिनरल मिक्चर भी खिलाना होगा. 

नस्ल सुधार से ही बढ़ेगा दूध  

एक्सपर्ट का कहना है कि आज हमारे देश में पशुओं की नस्ल सुधार के लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेन जैसी तकनीक है. इसकी मदद से हम पशु से हर बार बछिया ले सकते हैं. आज देशभर में सीमेन बैंक भी हैं.  आईवीएफ की मदद से उच्च गुणवत्ता वाले सीमेन का फायदा लेकर अच्छे बछड़े तैयार किए जा सकते हैं. हर राज्य और शहर में सरकारी-प्राइवेट सीमेन सेंटर हैं. सरकारी सेंटर पर तो बहुत ही कम रेट पर अच्छी क्वालिटी का सीमेन मिल जाता है. अब तो बुलावे पर घर-गांव में आकर भी पैरा वैट आर्टिफिशल इंसेमीनेशन तकनीक से पशु को गाभिन करने आते हैं.   

ये भी पढ़ें-

Analog Paneer: AIIMS की डॉ. पिंकी बोलीं खा सकते हैं एनालॉग पनीर, लेकिन ध्यान रखें ये बात 

Honey Production: शहद उत्पादन में आगे बढ़ रहा, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में कम हुए दाम

MORE NEWS

Read more!